फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debina Bonnerjee: बेटियों के साथ देबिना बनर्जी ने साझा कीं तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट

Mon, 05 Dec 2022 09:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देबिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें एक्ट्रेस की दोनों बेटियों की झलक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
Debina Bonnerjee - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस देबिना बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। बता दें कि देबिना हाल ही में मां बनी हैं। देबिना ने इस साल दो प्रिंसेस को जन्म दिया है। अपनी पहली प्रेगनेंसी में उन्हें फैंस का जितना प्यार मिला, अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में उन्हें उतनी ही लोगों की आलोचना भी झेलनी पड़ी थी, लेकिन देबिना ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। देबिना ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दोनों बेटियों के साथ एक प्यारा-सा पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

Filmy Wrap: पीएम के कपड़ों पर प्रकाश राज की टिप्पणी और साउथ डेब्यू को तैयार कार्तिक, पढ़ें मनोरंजन की खबरें
 

देबिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वे अपनी पहली बेटी लियाना को गोद में लिए, उसे प्यार करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में लियाना और उनकी छोटी बेटी का हाथ नजर आ रहा है। इस पोस्ट के साथ देबिना ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। देबिना ने लिखा है, 'तुम दोनों ने हमेशा के लिए मेरे दिल को बदल दिया है और उसे अच्छा बना दिया है।'
विज्ञापन

Rajeev Sen: राजीव सेन ने चारु असोपा के आरोपों को किया खारिज, बेटी के साथ शेयर किया वीडियो
विज्ञापन



देबिना के इस पोस्ट को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इस क्यूटनेस से भरी फोटोज को देखकर फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'इतनी प्यारी बच्चियां, अपनी मां को कितने प्यार से देख रही हैं।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'लियाना कितनी क्यूट लग रही हैं, जी करता है कि बस इन्हें देखती रहूं।' एक और यूजर ने लिखा, 'बेटियां भगवान का आशिर्वाद होती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत क्यूट मैम। इन्हें देखकर मन बहुत तरसता है कि काश मैं इनसे आकर मिल सकती।'

बता दें कि देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी अप्रैल 2022 में पेरेंट्स बने थे। इस कपल ने 2011 में शादी की थी। दोनों पहली बार 2008 में टीवी शो ‘रामायण’ के सेट पर मिलें, जहां उन्होंने राम और सीता का किरदार निभाया था। उन्होंने इस साल 3 अप्रैल को बेटी लियाना का स्वागत किया। इसके कुछ महीने बाद ही कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी। फिलहाल, फैंस देबिना की दूसरी बेटी की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Drishyam 2 Box Office: दृश्यम 2 ने  कार्तिक की भूल भुलैया 2 को पीछे छोड़ा, तीसरे सोमवार को भी की शानदार कमाई
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें