फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Today: 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर रिलीज, मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, पढ़िए मनोरंजन की बड़ी खबरें

Tue, 14 Oct 2025 08:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Entertainment Trending News: मनोरंजन जगत की खबरों ने आज लोगों का खूब ध्यान खींचा। मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल हो गई हैं। वहीं, फराह खान ने दिलचस्प किस्से साझा किए। फटाफट अंदाज में पढ़िए आज की टॉप 5 खबरें
विज्ञापन
Trending Today - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज मंगलवार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दिनभर हलचल रही। लोक गायिका मैथिली ठाकुर अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने को तैयार हैं। दूसरी तरफ 'द केरल स्टोरी' फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन का गुस्सा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पर फूटा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर नाराजगी जताई है। इसके अलावा और क्या-क्या हुआ खास? पढ़िए इस रिपोर्ट में.... 

विज्ञापन

काजोल - फोटो : वीडियो ग्रैब
9 से 5 की नौकरी वाली टिप्पणी पर काजोल की सफाई
काजोल ने अपने टॉक शो ‘टू मच’ में पिछले दिनों कहा था कि एक्टर्स 9 से 5 की नौकरी करने वालों से ज्यादा मेहनत करते हैं। यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आई, काजोल को इस बात के लिए ट्रोल किया गया। काजोल ने फिर इस बात को लेकर बयान दिया है, साथ ही अपनी पुरानी बातों को सही साबित करने के लिए कुछ बातों का जिक्र किया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: ‘आप टी ब्रेक ले सकते हैं लेकिन हम…’, 9 टू 5 जॉब से एक्टिंग की तुलना वाले बयान पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी

सुदीप्तो सेन - फोटो : अमर उजाला
किस पर भड़के 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक?
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 इस साल अहमदाबाद में आयोजित हुआ, जहां ‘लापता लेडीज’ ने बेस्ट फिल्म का खिताब अपने नाम किया। फिल्म को कुल 13 अवॉर्ड्स मिले और इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार किया गया। लेकिन इस ग्रैंड इवेंट के बाद ‘द केरल स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने इस पूरे समारोह पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्मफेयर को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह सिनेमा नहीं बल्कि तमाशा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: 'लापता लेडीज' के फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने पर भड़के 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक? बोले- चोरी की फिल्म को...

मैथिली ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल
प्रसिद्ध लोक और भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर, जिनकी आवाज में एक अलग ही जादू है। गायिका इन दिनों राजनीति की वजह से चर्चा में हैं। सिंगर भाजपा पार्टी में  शामिल हो गई हैं, अब उनके चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। चलिए नजर डालते हैं मैथिली ठाकुर के जीवन पर। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: संगीत में महारथ हासिल करने के बाद अब राजनीति में एंट्री, मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल; जानें लोक गायिका का सफर

दे दे प्यार दे 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर रिलीज
फैंस का इंतजार अब खत्म हुआ। अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जो काफी दिलचस्प है। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म पहले ही अपने टीजर और स्टारकास्ट को लेकर जबरदस्त चर्चा में थी। आखिर आज मंगलवार को ट्रेलर ने दस्तक दे दी है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: रकुल का प्यार पाने के लिए माधवन को पटाने निकले अजय, 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर रिलीज; लगेगा रॉम-कॉम का तड़का
यह खबर भी पढ़ें: दर्शकों को पसंद आ रहा ‘दे दे प्यार दे 2’ फिल्म का ट्रेलर, नेटिजंस बोले- ‘दोगुना मस्ती के साथ वापस’ 
विज्ञापन

फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
फराह खान ने सुनाए अनसुने किस्से
फराह खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर और अस्सिटेंट डायरेक्टर की थी। हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में वह सिंगर शान के साथ गपशप करती दिखीं। शान ने भी कई किस्से साझा किए। फराह ने बताया कि  500 रुपये में भी काम किया है। साथ ही एक फिल्म में किस सीन से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: रकुल का प्यार पाने के लिए माधवन को पटाने निकले अजय, 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर रिलीज; लगेगा रॉम-कॉम का तड़का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें