फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलकत्ता पहुंची 'दिल धड़कने दो' की स्टारकास्ट, खाई 'खीर'

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के फाइनल मैच मे अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची जोया अख्तर की टीम ने मैच के बाद मौज-मस्ती की। इस दौरान फरहान अख्तर और रणवीर सिंह ने बंगाल की मशहूर मिठाई का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


दरअसल 'दिल धड़कने दो' की टीम कलकत्ता की प्रसिद्ध केसी दास स्वीट शॉप पर जाने से खुद को रोक नही सकी। रितेश सिद्धवानी, अनिल कपूर, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह ने 'खीर', 'मिस्ती खोई', और 'संदेश' का स्वाद लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

'बीमार' अनुष्का शर्मा नही पहुंची 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशन में

फिल्म में अहम किरदार निभा रही अनुष्का शर्मा दूसरे सितारों के साथ कलकत्ता नही पहुंची। दरअसल लगातार फिल्मों में व्यस्त होने के चलते अनुष्का काफी थकी हुई हैं। इसलिए डॉक्टर ने उन्हे आराम करने की सलाह दी है।

अनुष्का शर्मा ने फिल्म के प्रमोशन पर ना पहुंचने पर कहा कि वो 'दिल धड़कने दो' की टीम को काफी मिस कर रही हैं। लेकिन फिट ना होने के चलते वो नही जा सकी। अनुष्का ने बंगाली मिठाई को भी मिस करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें