रॉबिनहुड की स्टारकास्ट
- फोटो : पीटीआई
डेविड का वायरल वीडियो
रॉबिनहुड के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान डेविड वॉर्नर अपने सह-कलाकारों श्रीलीला और नितिन के साथ शामिल हुए। दिलचस्प बात यह है कि श्रीलीला ने हाल ही में पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर की है, एक ऐसी फिल्म जिसे क्रिकेटर ने बार-बार सराहा है। इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए उन्होंने पुष्पा द राइज के गाने श्रीवल्ली का सिग्नेचर स्टेप किया और पुष्पा द रूल के गाने किसिक के स्टेप्स सीखने के लिए मंच पर कदम रखा।
रॉबिनहुड की स्टारकास्ट
- फोटो : पीटीआई
डेविड ने किया पुष्पा के गाने पर डांस
क्रिकेटर डेविड वार्नर ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के 'श्रीवल्ली' गाने के हुक स्टेप को बेहतरीन तरीके से रीक्रिएट करके तेलुगु दर्शकों का मनोरंजन किया। क्रिकेटर अपनी पहली तेलुगु फिल्म 'रॉबिनहुड' के प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद में हैं। 'पुष्पा' गाने के अलावा उन्होंने नितिन और श्रीलीला सहित पूरी स्टारकास्ट के साथ 'रॉबिनहुड' के एक गाने पर भी डांस किया।
फिल्म के कलाकार
वेंकू कुदुमुला द्वारा लिखित और निर्देशित 'रॉबिनहुड' में नितिन और श्रीलीला मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि डेविड वार्नर, शाइन टॉम चाको, वेनेला किशोर और राजेंद्र प्रसाद भी कलाकारों का हिस्सा हैं। मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश ने दिया है।