फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ जो वरुण धवन के सिर पर फोड़ दी गई बोतल

Mon, 29 May 2017 03:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
वरुण धवन
विज्ञापन
आमतौर पर फिल्म सेट पर हीरो के साथ सभी अच्छा व्यवहार करते हैं। डायरेक्टर से लेकर प्रोड्यूसर तक उनकी बात सुनते हैं लेकिन वरुण धवन के साथ तो उल्टा ही हो रहा है। वरुण धवन को उनकी फिल्म 'जुड़वा 2' के सेट पर बहुत टॉर्चर किया जा रहा है।
विज्ञापन


आपको यकीन नहीं हो रहा है तो वरुण धवन की ये वीडियो देख लीजिए। वरुण ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म के डायरेक्टर और उनके पिता डेविड धवन उनके सिर पर बोतल फोड़ते दिख रहे हैं। वरुण के सिर पर दो बोतलें फोड़ी गईं। इसके बावजूद वरुण हंस रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, 'डायरेक्टर कहते हैं कि मैं बहुत शैतान एक्टर हूं लेकिन अच्छा भी हूं और फिर... वीडियो देखिए।' 'जुड़वा 2' साल 1997 में आई सलमान खान की 'जुड़वा' का सीक्वल है। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

  #4MonthsToJudwaa2. The director says Iv been a naughty actor but a good actor and then... Watch the video. Just 4 months left. pic.twitter.com/w6lCOt8URu — Varun Dhawan (@Varun_dvn) May 29, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें