फैंस का जताया आभार
शिखा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता की सेहत का हाला साझा करते हुए उनके फैंस का शुक्रिया अदा किया है। एक्टर की बेटी ने लिखा है, 'आपकी सभी की दुआओं के लिए दिल से शुक्रिया'। आगे लिखा है, 'हम सभी के लिए यह एक भावनात्मक समय रहा है, लेकिन हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि डैड अब पहले से बेहतर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के आभारी हैं, जिन्होंने हर तरह से बेहतर कोशिश की है। साथ ही आप सभी प्रशंसकों का भी शुक्रिया, जिनसे भरपूर सहयोग और प्यार मिला है'।
छोटे परदे से की अभिनय की शुरुआत
टीकू तलसानिया ने फिल्मों और टेलीविजन दोनों में काम किया। टीकू तलसानिया ने अंदाज अपना अपना, देवदास, स्पेशल 26 जैसी क्लासिक फिल्मों और लोकप्रिय टीवी शो उतरन में काम किया है। तलसानिया ने 1984 में टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। दो साल बाद, उन्होंने प्यार के दो पल, ड्यूटी और असली नकली से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वहां से उनके करियर ने उड़ान मिला।
ये खबर भी पढ़ें:
Anupam Kher: मैं भाग्यशाली हूं…, अनुपम खेर ने सतीश कौशिक को किया याद; ‘इमरजेंसी’ में बने हैं जगजीवन राम
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में आए नजर
अभिनेता बोल राधा बोल, कुली नंबर 1, राजा हिंदुस्तानी, हीरो नंबर 1 और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों में अपने मनोरंजक अभिनय से घर-घर में मशहूर हो गए। तलसानिया ने गोलमाल है भाई सब गोलमाल है, जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट और सजन रे फिर झूठ मत बोलो जैसे लोकप्रिय शो के साथ भारतीय टेलीविजन में कई योगदान दिए हैं। हास्य और चरित्र भूमिकाओं को पर्दे पर उतारने में उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया है। उन्हें बीते दिनों 2024 की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में देखा गया था।
ये खबर भी पढ़ें:
HanuMan Film Anniversary: 'इस फिल्म ने मुझे उम्मीद दी, जुनून दिया', 'हनुमान' की वर्षगांठ पर बोले प्रशांत वर्मा