फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol Nysa Devgan: 'मां' के 'काली शक्ति' गाने पर बेटी नीसा ने दिया मजेदार रिएक्शन, काजोल नहीं रोक पाईं हंसी

Tue, 17 Jun 2025 05:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nysa Devgan Reaction On Kali Shakti Song: अभिनेत्री काजोल की आगामी फिल्म 'मां' का गाना 'काली शक्ति' आज मंगलवार को रिलीज हुआ है। इस पर उनकी बेटी नीसा ने मजेदार रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
काजोल-नीसा देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काजोल अपनी आगामी फिल्म 'मां' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह हॉरर फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में लगेगी। हाल ही में फिल्म का गाना 'काली शिक्त' रिलीज हो चुका है, जिस पर काजोल की बेटी नीसा ने मजेदार रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

काजोल बोलीं- 'निश्चित रूप से मेरी बेटी'
नीसा देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से काजोल के इस गाने की क्लिप शेयर की है। साथ ही लिखा है, 'जब वह काम से लौटकर घर आती हैं और मैं तब तक भी सो रही होती हूं'। बेटी का यह रिएक्शन देख काजोल की भी हंसी छूट गई। उन्होंने बेटी का पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर लिखा है, 'निश्चित रूप से मेरी बेटी'। साथ में कई लाफिंग इमोजी शेयर किए हैं।

काजोल का दिखा रौद्र रूप
गाने 'काली शक्ति' में काजोल पारवफुल अवतार में नजर आई हैं। इस गाने को ऊषा उत्थुप ने अपनी दमदार आवाज में गाया है। गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। गाने में काजोल का रौद्र रूप नजर आ रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से गाने की क्लिप शेयर कर लिखा है, 'जब-जब दैत्य खड़ा होगा, तब-तब मां सर्वनाश करेगी'। 

Param Sundari: निर्माताओं ने शेयर की 'परम सुंदरी' की BTS तस्वीरें, लिखा- 'साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी'

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म मां एक ऐसी मां की कहानी है, जो अपनी बेटी को एक शापित गांव की दुष्ट ताकतों से बचाने के लिए लड़ती है। काजोल के अलावा फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, गोपाल सिंह, जतिन गुलाटी, यानिया भारद्वाज जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और बांग्ला में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने देवगन फिल्म्स एवं जियो स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें