जुलाई में स्ट्रीम होगी फिल्म
आर माधवन और फातिमा की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आज मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट बताई है। फिल्म 11 जुलाई से स्ट्रीम होगी।
नेटिजन ने कहा- 'कंगना के साथ ज्यादा अच्छी लगती जोड़ी'
फिल्म 'आप जैसा कोई' को करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने बनाया है। यह दो अलग-अलग व्यक्तियों की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी है। नेटफ्लिक्स के पोस्ट पर नेटिजन्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'माधवन के साथ कंगना ज्यादा अच्छी लगतीं'। एक यूजर ने लिखा, 'फाइनली हम माधवन को फिर से मैडी वाले अवतार में देख पाएंगे'। इस फिल्स से पहले आर माधवन फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आए थे। 'केसर 2' में माधवन के अलावा अक्षय कुमार और अनन्या पांडे ने अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म भी अब ओटटी पर उपलब्ध है।