साउथ के नेचुरल स्टार कहे जाने वाले नानी की फिल्म 'दशहरा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म का दर्शकों के बीच काफी क्रेज था और अब जब 'दशहरा' दस्तक दे चुकी है तो इसे अच्छी समीक्षा मिली है। साथ ही फैंस फिल्म की कहानी और कलाकारों की अदाकारी की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के पहले दिन सिनेमाघरों में काफी भीड़ देखने को मिली है। वहीं, अब फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं पहले दिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितने रुपये बटोरे हैं।