फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bholaa Box Office Collection: पहले दिन के कलेक्शन में दृश्यम 2 से पिछड़ी 'भोला', बजट के मुकाबले इतनी रही कमाई

Thu, 30 Mar 2023 08:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनय के साथ-साथ 'भोला' की निर्देशक कुर्सी संभालने वाले अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर फिल्म अभिनेता की पिछले साल रिलीज हुई 'दृश्यम 2' के मुकाबले पिछड़ती नजर आ रही है। 
विज्ञापन
भोला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'दृश्यम 2' में चौथी फेल बन सबके दिमाग को हिलाकर रख देने वाले अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर सबका मनोरंजन करने सिनेमाघरों में लौट आए हैं। अजय देवगन और तब्बू अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भोला' आज आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रामनवी के दिन 'भोला' बन आए अभिनेता की कलाकारी और फिल्म की कहानी सभी कुछ दर्शकों को खूब भा रही है, जिसका अंदाजा हमें सोशल मीडिया पर फिल्म को मिल रहे रिएक्शंस देखकर लग रहा है। इस बीच अब 'भोला' के पहले दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।

विज्ञापन

भोला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनय के साथ-साथ 'भोला' की निर्देशक कुर्सी संभालने वाले अजय देवगन को दर्शकों का उस हिसाब से प्यार नहीं मिल रहा है, जिस तरह से उम्मीद की जा रही थी। बॉक्स ऑफिस पर एक्शन और थ्रिलर का तड़का लगाने वाली इस फिल्म को देखने लोग पहले दिन सिनेमाघरों में नहीं पहुंचे। यानी मतलब साफ है तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी की चमक इस बार फीकी रही है।  
Jay Bhanushali: लौट के जय भानुशाली डेली सोप में आए, 11 साल बाद वापसी पर बोले, ये मेरी बकेट लिस्ट में शामिल था

भोला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिपोर्ट्स के मुताबिक तकरीबन 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी अजय देवगन की एक्शन एंटरटेनर फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। 'भोला' के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो  शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11.50 करोड़ का कारोबार किया है। यह एक मामूली ओपनिंग मानी जा रही है। हालांकि, 'दृश्यम 2' के मुकाबले 'भोला' पहले दिन के कारोबार में पिछड़ती नजर आ रही है। बता दें, अजय देवगन की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन टिकट खिड़की पर 15.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। लेकिन माना जा रहा है कि  आने वाले समय में 'भोला' के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

भोला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की कहानी की बात करें तो अपराधी 'भोला' 10 साल की सजा काटने के बाद अपनी छोटी बेटी से मिलने के लिए घर जा रहा होता है। हालांकि, उसकी यह जर्नी इतनी आसान नहीं होती है। भोला को रास्ते में आने वाली कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। आपको बता दें कि 'भोला' फिल्म में तब्बू और अजय देवगन के अलावा अमाला पॉल, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और गजराज राव जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।  
Aditya Roy Kapur: पहले शूट पर कटरीना की लेट लतीफी देख चौंक गए थे आदित्य, 'गुमराह' के प्रमोशन पर किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें