इस साल एक और स्टार किड बॉलीवुड में डेब्यु करने जा रहा है। हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिंजिन्ग अपनी फिल्म ‘स्कॉड’ से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे। बता दें कि डैनी का बीते दिन ही बर्थडे भी था। रिंजिन्ग के अपोजिट दिग्गज अभिनेत्री अनीता राज की भतीजी मालविका राज होंगी। फिल्म ‘स्कॉड’ धमाकेदार एक्शन, इमोशंस और थ्रिल से भरपूर होगी। इस फिल्म में रिंजिन्ग जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे।
‘स्कॉड’ फिल्म की कहानी एक छोटी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो साजिश का शिकार होकर फंस जाती है। रिंजिन्ग एक्शन और फाइट करते नजर आएंगे। ‘स्कॉड’ फिल्म की डायरेक्टर ज्योति कपूर दास हैं। बतौर निर्देशक ज्योति की ये पहली फीचर फिल्म होगी। इससे पहले ज्योति ने दो शॉर्ट फिल्में बनाई थीं। ज्योति ने एक्शन फिल्म बनाने का बड़ा चैलेन्ज स्वीकार किया है।