फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म के पाकिस्तान में रिलीज नहीं होने से भारतीय फिल्म उद्योग पर कोई असर नहीं: विशेषज्ञ

Sun, 24 Feb 2019 07:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bollywood films
विज्ञापन
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में भारतीय फिल्में रिलीज नहीं करने के बॉलीवुड बिरादरी के फैसले से इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इस फैसले से पाकिस्तान के वितरकों को ही ज्यादा नुकसान होगा। बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का ऐसा मानना है। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद ‘टोटल धमाल’, ‘लुका छुपी’, ‘अर्जुन पटियाला’, ‘नोटबुक’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों के निर्माताओं ने पाकिस्तान में इन फिल्मों को रिलीज नहीं करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्मों के कारोबार पर नजर रखने वाले विश्लेषक तरन आदर्श ने कहा कि भारतीय फिल्मों को पाकिस्तान में काफी पसंद किया जाता है लेकिन कमाई के लिहाज से वह उतना महत्वपूर्ण नहीं है।

उनका मानना है कि इससे पाकिस्तान के वितरकों को ज्यादा नुकसान होगा। फिल्म वितरक अक्षय राठी का भी कहना है कि पाकिस्तान के वितरक ज्यादा प्रभावित होंगे। उनका कहना है कि औसतन भारतीय फिल्में पाकिस्तान में 4-7 करोड़ रुपये की कमाई करती है। 

पाकिस्तान के कलाकार नोमान जावेद ने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए कहा कि कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने से इस मसले का हल नहीं होगा। हमें साथ आना चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। वहीं पाकिस्तान के फिल्म निर्माता सोहैल खान का कहना है कि भारतीय फिल्म उद्योग को नुकसाना उठाना होगा क्योंकि बॉलीवुड फिल्मों की दुनियाभर की कमाई में पाकिस्तान काफी योगदान देता है। 

इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें