फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dange Teaser: मेकर्स ने जारी किया 'दंगे' का टीजर, एक्शन अवतार में दिखें हर्षवर्धन और एहान भट्ट

Sat, 27 Jan 2024 02:56 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज शनिवार को मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी किया है। इस फिल्म का निर्देशन बिजॉय नांबियार के जरिए किया गया है।
विज्ञापन
हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट स्टारर फिल्म 'दंगे' का बीते दिनों फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। वहीं, आज शनिवार को मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी किया है। इस फिल्म का निर्देशन बिजॉय नांबियार के जरिए किया गया है। टीजर में हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट दोनों के बीच जबर्दस्त तकरार देखी जा सकती है।

विज्ञापन


दोनों स्टार्स के बीच दिखी जबर्दस्त तकरार 
'दंगे' के टीजर की बात करें, तो शुरुआत में हर्षवर्धन राणे और एहान को कॉलेज में एंट्री लेते हुए दिखाया जाता है। टीजर को देखकर पता चलता है, यह फिल्म दर्शकों को 'पिक ए साइड' की चुनौती देती है, क्योंकि एक सांस्कृतिक कॉलेज उत्सव में दो दोस्तों के बीच मुकाबला है। यह मनोरंजक दृश्य मानव स्वभाव की जटिलताओं को उजागर करते हैं। टीजर में दोनों स्टार्स के बीच जबर्दस्त तकरार दिखाई गई है। इस दमदार टीजर को देखकर दर्शक फिल्म में दोनों अभिनेताओं को देखने के लिए उत्साहित हैं।  

यह भी पढ़ें: Rajinikanth: दलपति का मजाक बनाने पर रजनीकांत की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- मैं शुभचिंतक हूं, प्रतिस्पर्धी नहीं
विज्ञापन


'दंगे' की स्टार कास्ट 
बिजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित एक द्विभाषी फिल्म है। इस फिल्म के हिंदी भाषी वर्जन में हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा निकिता दत्ता और टीजे भानू भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म का निर्माण बिजॉय नांबियार, प्रभु एंटनी, मधु अलेक्जेंडर ने किया है। इस फिल्म को टी-सीरीज और रूक्स मीडिया के जरिए प्रस्तुत किया जायेगा। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


तमिल भाषा में इस नाम से होगी रिलीज
वहीं, हिंदी के साथ-साथ यह फिल्म तमिल भाषा में भी बन रही है। तमिल में इसका नाम 'पीओआर ' है, जिसमें अर्जुन दास, कालीदास जयराम, टीजे बानू और संचना नटराजन जैसे सितारे नजर आएंगे। मेकर्स ने तमिल और हिंदी दोनों भाषा में टीजर जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Ilaiyaraaja: पिता इलैयाराजा को फफकता छोड़ गईं भवतारिणी, संगीतकार ने बेटी के साथ साझा की पुरानी तस्वीर



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें