फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल' में भारत ने किया चीन को चित, टॉप लीडर ने कहा- BRICS में दिखाई जाए आमिर की मूवी

Wed, 07 Jun 2017 05:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
दंगल - फोटो : bollywood hungama
हर रोज चिक-चिक करने वाला चीन धीरे-धीरे भारत का मुरीद होता जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान कि बॉर्डर में 40 साल से नहीं चली गोली का खुल्लमखुल्ला समर्थन करने के बाद चीन ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के सजदे में भी सिर झुका दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान की मूवी दंगल का मुख्य किरदार ओमकार फौगाट
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' चीन में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ये पहली नॉन हॉलीवुड फिल्म बन गई है। चीन में इस फिल्म की सफलता से जहां सभी लोग हैरान हैं वहीं वहां के एक नेता ने इस फिल्म की तारीफ की है।

चीन के एक टॉप लीडर आमिर की इस फिल्म को एक सक्सेस स्टोरी के तौर पर देख रहे हैं और उन्होंने कहा है कि इसे ब्रिक्स में प्रेजेंट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
दंगल
चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के एक लीडर ने ब्रिक्स मीडिया फोरम को संबोधित करते हुए कहा, 'एक भारतीय फिल्म है 'रेसल विद माय फादर' (चीन में 'दंंगल' का नाम)..बहुत ही कम समय में वो चीन में काफी पॉपुलर हो गई है। इस फिल्म ने बहुत ही कम वक्त में जबरदस्त कमाई की है जो बेहद सराहनीय है। आज के दौर में ये सबसे सफल फिल्म है।'

4 of 5
दंगल फिल्म के टीजर का एक दृश्य
भारतीय मीडिया को इस फिल्म पर गर्व होना चाहिए क्योंकि ये चीन में जबरदस्त सफल रही है और लोगों को प्रभावित भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dangal
बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 1100 करोड़ पार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें