फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील ही नहीं रियल लाइफ में भी 'दंगल गर्ल' के गुरु हैं आमिर

Tue, 25 Jul 2017 09:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
 फिल्म 'दंगल' से ही जबरदस्त लोकप्रिय हुई फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग में बिजी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में फातिमा 18वीं सदी की एक महिला योद्धा का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। अपने किरदार को पर्दे पर बखूबी निभाने के लिए फातिमा इन दिनों जमकर पसीना बहा रही हैं। 
विज्ञापन


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को बताया जा रहा है कि फातिमा के एक करीबी का कहना है, "फातिमा ने 'दंगल' के लिए काफी मेहनत की थी लेकिन 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के लिए वो एकदम अलग तरह की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में उन्हें एक अलग तरह का एक्शन करना है, जो कि 'दंगल' से बिल्कुल अलग है। 

इसके लिए वो दिन में रनिंग, जम्पिंग के अलावा कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं।" फिल्म के लिए फातिमा जिस तरह से तैयारी कर रही हैं उससे साफ है कि वो आमिर खान के रास्ते पर चल रही हैं। आमिर खान भी अपने किरदार में जाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। 
विज्ञापन


इसीलिए तो उन्हें बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिष्ट कहा जाता है। फिल्म 'दंगल' में आमिर खान ने फातिमा के पिता और गुरु की भूमिका निभाई थी। फातिमा सना शेख ने हाल में ही ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ का पहला शेड्यूल खत्म किया है। जिसकी शूटिंग माल्टा में चल रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें