फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धाकड़' गाने पर नाचे 'दंगल' के चाइनीज फैंस, आमिर को दिया ये तोहफा

Thu, 06 Jul 2017 04:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'दंगल'
विज्ञापन
इन दिनों चाइना में आमिर खान की धूम है। वहां 'दंगल' रिलीज होने के बाद से ही आमिर सभी के चहेते बन गए हैं। 'दंगल' के चाइनीज फैंस ने आमिर के लिए एक वीडियो जारी किया है जिसमें वो लोग 'धाकड़' गाने में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को 'Dangal Gift From China' के नाम से पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही वीडियो में आमिर के ये फैंस 'दंगल' के कुछ सीन्स भी परफॉर्म कर रहे हैं। आमिर के लिए बनाए गए इस वीडियो को तैयार करने में एक हफ्ते का समय लगा। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बिना किसी डांस एक्पीरियंस के दो दिन में शूट किया गया है। 

'दंगल' ने चीन में पहले रिलीज हुईं सभी बॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां तक कि वहां के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी जब पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी तो उन्होंने ये तक बताया था कि उन्हें आमिर की 'दंगल' बहुत पसंद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें