सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी के सोशल मीडिया पर भी फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'आपका यह गाना देख लिया और यह जबरदस्त है। इसमें आपका स्टाइल कमाल का लगा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका यह नया लुक बहुत ही धांसू लग रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप हर लिबास में बेहद प्यारी लगती हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सपना, आपका यह गाना हाई लेवल का है।'