फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary Health Update: अस्पताल में भर्ती हैं सपना चौधरी, वीडियो शेयर कर बताया कैसी है तबीयत

Tue, 15 Mar 2022 03:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। बीते कुछ दिनों पहले ही, सपना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात भी कही थी। वहीं, अब सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी तबीयत की जानकारी दी है। इस वीडियो को देखने के बाद साफ पता चला है कि सपना की तबीयत ज्यादा ही खराब हो गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सपना चौधरी ने अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना किसी लड़की का सहारा लेकर चलने की कोशिश कर रही हैं। इससे साफ है कि तबीयत खराब होने के बाद उनके शरीर में काफी ज्यादा कमजोरी आ गई है, जिस वजह से ही उन्हें चलने-फिरने के लिए भी किसी का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के साथ सपना चौधरी ने कैप्शन में बताया कि अब वह पहले से ठीक हैं। सपना ने लिखा, 'अब मैं बिल्कुल ठीक हूं और आप सबकी दुआओं का धन्यवाद। जल्द मिलते हैं स्टेज पर।' सपना के इस वीडियो पर संभावना सेठ ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जल्द घर आना।' इसके अलावा, फैंस भी सपना चौधरी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं, कई फैंस ने इस वीडियो के कमेंट पर सवाल करते हुए पूछा है कि उन्हें क्या हुआ है।
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी ने छह दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि तबीयत ठीक ना होने की वजह से वह सोशल मीडिया से दूरी बना रही हैं। उन्होंने लिखा था, 'राम-राम। तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से अपडेट नहीं रहूंगी। माफ करना जल्द ही मिलेंगे।' इसके साथ सपना चौधरी ने उदास चेहरे वाला इमोजी भी लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें