फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको चाहिए डांस का चांस

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलीन आइटम डांस करना चाहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये इच्छा जताई। ऐसा पहली बार नहीं है, जब इस तरह की फरमाइश सामने आई हो। ऐसा कई बार हुआ और एक आइटम डांस के तड़के ने अभिनेत्रियों के करियर को काफी आगे भी पहुंचाया। मानना तो पड़ेगा ही कि आइटम डांस की महिमा अपरंपार है।
विज्ञापन


मासूम और प्यारी सी श्रद्धा अब बसंती बन चुकी हैं। करन जौहर की फिल्म ‘उंगली’ में वह आइटम नंबर कर रही हैं, जिसका टाइटल है ‘डांस बसंती’। इसका टीजर रिलीज होने के बाद से ही श्रद्धा कपूर का नाम बतौर मॉडर्न एज बसंती भी लिया जा रहा है। कारण जो भी हो, फिलहाल श्रद्धा कपूर की चर्चा जोरों पर है। लगता है, जो काम अब तक उनकी फिल्में नहीं कर पाईं, वो काम ये आइटम नंबर जरूर कर देगा। वैसे इस साल ऐसे कई और भी आइटम नंबर आए, जिन्होंने अभिनेत्रियों के लिए टर्निंग प्वाइंट का काम किया।

इनके ठुमके कमाल के

'असलामे-इश्कुम'
साल की शुरुआत हुई प्रियंका चोपड़ा के जबदस्त आइटम नंबर 'असलामे-इश्कुम' से। ‘गुंडे’ फिल्म में दिखाया गया प्रियंका का यह आइटम नंबर अब तक का सबसे बेहतरीन था। इससे पहले पीसी  'शूटआउट एट वडाला' के 'बबली बदमाश है' और रामलीला के 'राम चाहे लीला' में भी आइटम नंबर कर चुकी हैं।

'बेबी डॉल मैं सोने दी'
'रागिनी एमएमएस-2' का यह आइटम नंबर तो अभी तक लोगों की जुबान पर है। शादी-पार्टी से लेकर रेडियो और यू-ट्यूब तक हर जगह इस गाने की मौजूदगी कायम है। रिलीज होने के साथ ही यू-ट्यूब पर इसे देखने वालों की संख्या करोड़ों में पहुंच गई थी।

विज्ञापन

खत्म नहीं हुए हैं लटके-झटके

'यार न मिले'
सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के 'जे मैनूं यार न मिले ते मर जावां' के साथ आइटम नंबर की दुनिया में नरगिस फाखरी का नाम भी जुड़ गया। बतौर अभिनेत्री अपनी जगह बनाने की कोशिश में जुटीं नरगिस के करियर के लिए यह गाना काफी फायदेमंद साबित हुआ। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को उनमें कुछ और संभावनाएं भी दिख रही हैं।

'मैं लवली हो गइयां'
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के आइटम नंबर 'मैं लवली हो गइयां' को असल में लवली बनाया दीपिका पादुकोण ने। अब तक इस आइटम नंबर को 10 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वैसे भी दीपिका की फैन फॉलोइंग कम नहीं है, मगर इस गाने में गजब का कैबरे डांस कर उन्होंने अपने मुरीदों की संख्या और भी बढ़ा ली है।

और ये भी...
आने वाले दिनों में आइटम नबंर की दुनिया और भी गुलजार होगी। सुनने में आया है कि टॉलीवुड फिल्म ‘करंट थीगा’ में सनी लियोनी पर ‘देवदास ब्रेकअप’ नाम से एक आइटम नंबर फिल्माया गया है। इस गाने को फिल्माने में पूरे डेढ़ करोड़ खर्च किए गए हैं। अब इस तेलुगू गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसे हिंदी में भी डब किया जा रहा है। खबर ये भी है कि ‘छलिया-छलिया’, ‘चिपका ले सइयां फेविकॉल से’ और ‘हलकट जवानी’ जैसे हिट आइटम नंबर करने वाली करीना कपूर भी एक बार फिर आइटम का डोज देती दिखेंगी। संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म ‘गब्बर’ में उनके एक आइटम नंबर करने की चर्चा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें