क्या वाकई सैफ और करीना अलग होंगे? दोनों का ब्रेक-अप हुआ तो कैसे होगा? इससे पहले कि आप इन सवालों के बारे में ज्यादा सोचे हैं, यह जान लीजिए की जल्द ही यह एक फिल्म की कहानी में होने जा रहा है। फिल्म हैप्पी एंडिंग में नवाब की बेगम करीना मेहमान भूमिका में दिखेंगी। परंतु दोनों यहां प्यार करते दिखने के बजाय झगड़ते और ब्रेक-अप करते नजर आएंगे।
फिल्म के एक दृश्य में दिखाया गया है कि कैसे सैफ और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच अलगाव होता है। करीना यहां सैफ की गर्लफ्रेंड बनी हैं। खास बात यह है कि सैफ की जिंदगी के जाते हुए करीना उन्हें ‘अंगुली’ दिखाएंगी। जिसका मतलब एक भद्दा इशारा होता है। फिल्म के निर्देशक कष्णा डीके के अनुसार, ‘यह सीन शुरू से स्क्रिप्ट में था। हम समझ नहीं पा रहे थे कि मेहमान भूमिका में किसे लें।