फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalip Tahil: आमिर की वजह से दिलीप ताहिल को मिली थी 'हम हैं राही प्यार के', एक्टर ने साझा किया पुराना किस्सा

Sun, 23 Jul 2023 02:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि 'हम हैं राही प्यार के' में दिलीप ताहिल मिस्टर बिजलानी के रोल में नजर आए। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि खुद आमिर ने उन्हें यह रोल ऑफर किया था।
विज्ञापन
Dalip Tahil - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' की रिलीज को आज तीस वर्ष पूरे हो गए हैं। यह फिल्म वर्ष 1993 में आज ही के दिन आई थी। आमिर खान और जूही चावला इसमें लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा दिलीप ताहिल भी फिल्म का हिस्सा थे। इस फिल्म को लेकर आज दिलीप ताहिल ने पुरानी यादें ताजा की हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए उन्हें आमिर खान ने रोल ऑफर किया था।

विज्ञापन


आमिर ने ऑफर किया था रोल
बता दें कि 'हम हैं राही प्यार के' में दिलीप ताहिल मिस्टर बिजलानी के रोल में नजर आए। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि एक दिन अचानक आमिर खान का फोन उनके पास आया और पूछा कि क्या वह घर पर हैं? करीब डेढ़ घंटे बाद खुद आमिर खान उनके घर मिलने भी आ गए। इसके बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने दिलीप ताहिल को फिल्म का ऑफर दिया।
Bandgee Puneesh: 'बिग बॉस 11' फेम पुनीश शर्मा-बंदगी कालरा की राहें जुदा, पांच वर्ष बाद इस वजह से हुआ अलगाव
विज्ञापन


दिखाया रोल अदा करने का साहस
दिलीप ताहिल के मुताबिक, 'आमिर खान ने कहा कि यह काफी अलग सिंधी किरदार है और वह चाहते हैं कि मैं इसे करूं'। दिलीप ने आगे बताया कि पहली बार में उन्हें लगा कि वह यह रोल नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी ऐसा रोल नहीं किया था। लेकिन, आमिर खान ने उन पर भरोसा दिखाया, तो उन्होंने भी इस किरदार को करने का साहस दिखाया।
विज्ञापन

Arshad Warsi: इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर अरशद को आई सर्किट की याद, बोले- अगर फिल्म नहीं होती तो रोल...

महेश भट्ट की तारीफ में कही यह बात
बता दें कि 'हम हैं राही प्यार के' का निर्देशन महेश भट्ट ने किया। दिलीप ताहिल ने उनके साथ भी काम करने का अनुभव साझा किया और कहा महेश भट्ट के साथ काम करना वाकई सुखद रहा। उन्होंने कहा कि महेश भट्ट के काम करने का तरीका काफी जुदा है। सेट पर काफी आजादी मिलती है। 
Jawan New Poster: 'जवान' से एक और किरदार का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर देख गर्म हुआ कयासों का बाजार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें