फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ताहिल ने वैलेंटाइन डे पर मांगी माफी, खुद को बताया प्यार का 'सबसे भरोसेमंद दुश्मन'

Sat, 14 Feb 2026 09:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dalip Tahil: बॉलीवुड अभिनेता दलीप ताहिल ने वैलेंटाइन डे पर माफी मांगी है। इसके साथ ही दिग्गज अभिनेता ने खुद को प्यार का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है। जानिए क्यों?
 
विज्ञापन
दलीप ताहिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वैलेंटाइन डे पर अभिनेता दलीप ताहिल ने मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में खुद को 'प्यार का सबसे भरोसेमंद दुश्मन' बताते हुए सभी प्रेमियों से माफी मांगी है।

विज्ञापन

दलीप ताहिल का पोस्ट
दलीप ताहिल ने अपने पोस्ट में लिखा कि वैलेंटाइन डे पर वे सभी प्यार करने वालों से माफी मांगते हैं, क्योंकि वे प्यार के सबसे बड़े दुश्मन रहे हैं। उन्होंने अपने पुराने फिल्मी किरदारों का जिक्र किया, जहां वे ब्लेजर पहनकर आते थे और जोड़ों के प्यार में रुकावट डालते थे। उनका मशहूर डायलॉग 'ये रिश्ता मुझे मंजूर नहीं' तो सबको याद है।

खानदान की इज्जत का सवाल
दलीप ने आगे लिखा, वह अक्सर फिल्मों में नाराज पिता, सख्त खानदानी व्यक्ति या खलनायक की भूमिका निभाते थे, जैसे 'बाजीगर', 'कयामत से कयामत तक'। इन किरदारों में वे प्रेमी जोड़ों के रास्ते में आकर शादियां रोकते, ब्लैकमेल करते या साजिश रचते दिखते थे। उन्होंने मजाक में लिखा कि उन्होंने कई जोड़ों को परेशान किया, उनके प्यार में बाधा डाली, खानदान की इज्जत का बहाना बनाया, लेकिन आज माफी मांगते हैं। हालांकि, उन्होंने शरारत से कहा कि यह माफी आधी रात तक ही मान्य है- इसके बाद क्या होगा, यह कहानी पर निर्भर करता है।
विज्ञापन

दलीप ताहिल का करियर
दलीप ताहिल पिछले 40 साल से ज्यादा समय से बॉलीवुड, टीवी और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। वे रोमांटिक फिल्मों के अलावा थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा में भी नजर आए हैं। हाल में 'मिशन मंगल' और 'हॉस्टेजेस' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

यह भी पढ़ें: Heer Ranjha: ‘लैला मजनू’ की तर्ज पर 'हीर रांझा' बनाएंगी एकता कपूर, फैंस ने की तृप्ति-अविनाश से जुड़ी यह मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें