फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heer Ranjha: ‘लैला मजनू’ की तर्ज पर 'हीर रांझा' बनाएंगी एकता कपूर, फैंस ने की तृप्ति-अविनाश से जुड़ी यह मांग

Sat, 14 Feb 2026 06:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film Heer Ranjha: आज 'वैलेंटाइन डे' पर एकता कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'हीर रांझा' की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म की एक खास झलक भी सोशल मीडिय हैंडल पर शेयर की है।
 
विज्ञापन
फिल्म हीर रांझा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 14 फरवरी 'वैलेंटाइन डे' पर फिल्म निर्माताओं ने 'हीर रांझा' की खास झलक शेयर की है। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता इम्तियाज अली के छोटे भाई साजिद अली करेंगे। जानिए पूरी डिटेल?
विज्ञापन

एकता कपूर का पोस्ट
एकता कपूर ने आज अपनी नई फिल्म 'हीर रांझा' की एक खास झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म 'हीर रांझा' को लेकर कैप्शन में लिखा, 'कुछ प्रेम कहानियां कभी नहीं मरतीं।' आगे एकता ने लिखा, ''लैला मजनू' से लेकर 'हीर रांझा' तक की प्रेम कहानियों की विरासत जारी है।' इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता इम्तियाज अली है। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज के छोटे भाई साजिद अली करेंगे। फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर और प्रीति अली बालाजी मोशन पिक्चर्स और पी फिल्म के तहत करेंगे। 

यूजर्स के कमेंट्स
फिल्म की इस झलक को देखकर यूजर्स काफी उत्साहित हैं और मांग कर रहे हैं कि लैला मजनू की तरह इस फिल्म में भी तृप्ति डिमारी और अविनाश तिवारी को ही कास्ट किया जाए। एक यूजर ने लिखा, 'तृप्ति डिमरी और अविनाश प्लीज', दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं इस फिल्म का इंतजार कर रहा हूं', एक और यूजर ने लिखा, ' लैला मजनू के बाद एक और मास्टरपीस।'


विज्ञापन

कौन हैं साजिद अली?
साजिद अली एक भारतीय फिल्म निर्देशक और लेखक हैं। वह मुख्य रूप से बॉलीवुड में काम करते हैं। साजिद प्रसिद्ध फिल्म निर्माता इम्तियाज अली के छोटे भाई हैं। साजिद ने 2018 की रोमांटिक फिल्म 'लैला मजनू' से निर्देशन में डेब्यू किया। इसके अलावा उन्होंने 'कॉकटेल' जैसी फिल्मों में सह-लेखक के रूप में भी काम किया है। 

यह भी पढ़ें: अनन्या पांडे ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको को दी जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं, लिखा- 'तुम सबसे अच्छे...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें