फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalip Tahil Birthday: 72वां जन्मदिन मना रहे हैं दलीप ताहिल, 31 की उम्र में निभाया था पिता का रोल

Wed, 30 Oct 2024 07:18 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दलीप ताहिल का जन्मदिन है। दलीप बॉलीविड के एक ऐसे उम्दा अभिनेता हैं, जो अपने हर किरदार में ढल जाते थे। चाहे विलेन का किरदार निभाना हो या फिर कॉमेडी करनी हो, वो कैमरे के सामने सबकुछ इतनी संजीदगी से करते थे कि लगता ही नहीं था कि वो एक्टिंग कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें
विज्ञापन
दलीप ताहिल - फोटो : इंस्टाग्राम@daliptahil
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलीप ताहिल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। उन्होंने कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है। दलीप अपने सशक्त अभिनय की बदौलत आज भी फिल्म इंडस्ट्री में दमखम बनाए हुए हैं। आइए जानते हैं उनके करियर और जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 
विज्ञापन


दलीप का जन्म
दलीप ताहिल का जन्म 30 अक्तूबर 1952 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई नैनीताल और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से की थी। बचपन से ही अभिनेता को एक्टिंग का बहुत शौक रहा है। धीरे-धीरे आगे चलकर दलीप ने अपने शौक को ही अपना करियर बना लिया और अपने सपने को पूरा किया।

कैसे शुरू किया करियर
दलीप, जब 10 साल के थे, तभी उन्होंने नाटकों में अभिनय की शुरुआत कर दी थी। उनके पिता ने उन्हें जहाज चलाने की ट्रेनिंग देने की कोशिश की थी, लेकिन दलीप को सिर्फ और सिर्फ अभिनय में दिलचस्पी थी। नाटकों से शुरु हुआ उनका सफर थियेटर तक पहुंचा और फिर फिल्ममेकर श्याम बेनेगल ने उन्हें नोटिस किया। उन्हें पहली मूवी मिली, लेकिन इसके बाद 6 साल तक कोई काम नहीं मिला। धीरे-धीरे फिल्में मिलने लगी, लेकिन असली पहचान उन्हें शाहरुख खान की मूवी 'बाजीगर' में मदन चोपड़ा का रोल निभाकर मिली।
विज्ञापन


टीवी से बनाई पहचान
दलीप ने टीवी पर भी काम किया है। उन्होंने टीवी शो 'बुनियाद' में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने ब्रिटिश टीवी सीरीज 'बॉम्बे ब्लूज' में भी काम किया। कहने को तो हॉलीवुड में दलीप के करियर की शुरुआत 'गांधी' मूवी से हो गई थी, लेकिन उन्हें 'द डिसीवर्स' और 'ए परफेक्ट मर्डर' से इंटरनेशनल पहचान मिली।

इस फिल्म से मिली पहचान
दलीप को असली पहचान 1993 में शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर से मिली। इस फिल्म में उन्होंने मदन चोपड़ा का किरदार निभाया, जिसे दर्शक आज भी पसंद करते हैं। फिर उन्होंने कई बड़ी फिल्में कीं, लेकिन आमिर खान और अजय देवगन की मूवी 'इश्क' में उनका काम लोगों को पसंद आया। उनका ये किरदार पिछले किरदारों से बिल्कुल अलग था।

आज भी दलीप कई फिल्मों और वेब सीरीज में लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। उनके अभिनय को दर्शकों बेहद पसंद करते हैं। फिर चाहे खलनायक की भूमिका हो या फिर फिल्म में कोई और अहम रोल। हर रोल में फिट हो जाते हैं दलीप ताहिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें