विद्या बालन लंबे समय बाद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वह अपनी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल भुलैया3 से एक बार अदाकारी का जलवा दिखाने वाली हैं। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। हाल में ही विद्या ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के साथ काम करने के अपने एक अनुभव को साझा किया है।
विद्या की सलाह से फैल गया था संक्रमण
अभिनेत्री ने हाल में गैलाटा इंडिया से बातचीत के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि एक बार उन्होंने दीया मिर्जा को एक गलत सलाह दे दी थी। इसस उनकी आंख में सूजन हो गई थी। विद्या ने परिणीता की शूटिंग को याद करते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान, दीया की आंख में स्टाई हो गई थी। एक बच्चे के रूप में, उन्होंने अपनी मां को गर्म चावल को कपड़े में लपेटकर स्टाई वाली आंख पर रखते हुए देखा था। इस वजह से उन्होंने दीया को भी ऐसा करने का सुझाव दिया, लेकिन इससे संक्रमण और बढ़ गया।
‘अबकी जंग छिड़ी तो भीषण संग्राम होगा…’, ‘पटना से पाकिस्तान 2’ इस दिन होगी रिलीज
दीया को मां के रूप में देखना अद्भुत- विद्या बालन
विद्या ने इस वाकये को विस्तार से समझाते हुए कहा, "मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी। ये मुझे बहुत बुरा लगा। उसके बाद, मैंने किसी को भी बिना मांगे सलाह देना बंद कर दिया, लेकिन उन्होंने ने भी कभी इस बारे में बात नहीं की। वह बहुत प्यारी हैं।" विद्या ने दीया की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वो हमेशा से इतनी कोमल और प्यारी रही हैं। भूल भुलैया 3 अभिनेत्री ने उनकी यात्रा को करीब से देखा है। इसे लेकर उन्होंने कहा, अब उन्हें एक मां के रूप में देखना अद्भुत है। मैंने उनके विभिन्न स्टेज पर विभिन्न रूप देखे हैं। वह हर चीज को सहज बना देती हैं।"
Kartik Aaryan: 'भूल भुलैया 3' में कैमियो के सवाल पर बोले कार्तिक आर्यन, कहा- हमें दिखावे की जरूरत नहीं..
एक नवंबर को रिलीज होगी भूल भुलैया 3
बता दें कि दीया मिर्जा को आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर टीवी सीरीज, आईसी 814: द कंधार हाईजैक में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके अलावा विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, अरविंद स्वामी आदि कलाकार नजर आए थे। वहीं, विद्या अपनी आगामी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म एक नवंबर को रिलीज हो रही है, जिसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित आदि कई कलाकार भी नजर आएंगे।
Bhool Bhulaiyaa 3: फिल्म का प्रमोशन करने नवाबों के शहर पहुंचे रूह बाबा और नई मंजुलिका, अंदाज पर फैंस हुए फिदा