फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome 3: 'वेलकम 3' में मीका सिंह और दलेर मेहंदी की एंट्री, अक्षय-अरशद के साथ साझा करेंगे स्क्रीन

Mon, 31 Jul 2023 03:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दलेर मेहंदी और मीका सिंह 'वेलकम 3' में गायक के तौर पर नहीं, बल्कि एक्टर के रूप में फिल्म में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
मीका सिंह, दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम 3' चर्चा में है। बीते दिनों अभिनेता अरशद वारसी ने 'वेलकम 3' की पुष्टि की थी। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और रोचक जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दलेर मेहंदी और मीका सिंह भी इस चर्चित फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त का हिस्सा होंगे। दिलचस्प बात यह है कि दोनों अभिनय के जरिए फैंस का दिल जीतते नजर आएंगे।

विज्ञापन


दिखाएंगे अभिनय का कमाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दलेर मेहंदी और मीका सिंह 'वेलकम 3' में गायक के तौर पर नहीं, बल्कि एक्टर के रूप में फिल्म में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में दोनों की भूमिका काफी मजेदार होगी। सूत्रों के अनुसार, जब दलेर और मीका को फिल्म ऑफर की गई तो वे हैरान रह गए। हालांकि, उन्हें जब लगा कि फिल्म में उनकी भूमिका काफी मजेदार हैं तो उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी।
Rahul Mahajan: शादी के पांच साल बाद जुदा होंगी राहुल-नताल्या की राहें? तलाक की खबरें आईं सामने
विज्ञापन


दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं
बता दें कि दलेर और मीका बेहतरीन गायक होने के साथ-साथ एक-दूसरे के भाई हैं। दोनों ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं, जिन्हें लोग पसंद करते हैं। एक तरफ दलेर  मेहंदी 'वेलकम 3' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगे तो मीका पहले भी कई फिल्मों में दिख चुके हैं। मीका 2010 में आई 'मिट्टी', 2011 में आई 'लूट' और 2014 में आई 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अब फिल्म 'वेलकम 3' में दोनों को साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।
विज्ञापन

Ghoomer Teaser: एक हाथ वाली गेंदबाज लड़की की कहानी बयां करेगी 'घूमर', अभिषेक बच्चन भरेंगे जोश, टीजर हुआ आउट

ये सितारे आएंगे नजर
बता दें कि वर्ष 2007 में अनीज बज्मी की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' आई थी। इसके बाद इसका दूसरा पार्ट आया 'वेलकम बैक'। अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त का दर्शकों को इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार, संजय दत्त और परेश रावल 'वेलकम 3' फिल्म का हिस्सा होंगे।
Made in Heaven 2: इस दिन रिलीज होगा मेड इन हेवन 2 का ट्रेलर, जोया अख्तर ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें