फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत की पुण्यतिथि पर दलबीर कौर ने रणदीप को कर दिया भावुक

Fri, 06 May 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेल में आतंकवाद और जासूसी के आरोप में 22 साल कैद रहे भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'सरबजीत' के एक कार्यक्रम में फिल्म की हीरोइन ऐश्वर्या और हीरो रणदीप हुड्डा के साथ सरबजीत की बहन दलबीर कौर भी पहुंतीं।
विज्ञापन


मौका था सरबजीत की तीसरी पुण्य तिथि का जब इसी बीच दलबीर कौर ने रणदीप हुड्डा के सामने ऐसी मांग रख दी जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं रही होगी। दलबीर ने अपनी एक ख्वाहिश जाहिर की जिसे सुनते ही रणदीप भी भावुक हो उठे।
विज्ञापन

'मेरी अर्थी को कांधा तुम ही देना'

- फोटो : getty images
फिल्म में सरबजीत का रोल निभा रहे रणदीप से दलबीर कौर ने कहा'' मैं रणदीप को कहना चाहूंगी कि मैंने उसमें सच में सरबजीत देखा है। मेरी इच्छा है और मैं उससे एक वादा लेना चाहती हूं कि जब मैं मरूं तो वो मेरी अर्थी को जरूर कंधा दे। मेरी आत्मा को शांति मिलेगी कि सरबजीत ने मुधे कंधा दिया।''

उन्होंने ये भी कहा,''मेरे लिए ये खुशी की बात थी कि मुझे रणदीप जैसा भाई मिला। इस फिल्म में वो सिर्फ हीरो नहीं है, मेरा भाई भी है। जब मैं पहले दिन आई थी तो उसने छोटे से कमरे में शॉट दिया था। मुझे ऐसा ही लगा था जैसे मेरा 'शेर' बैठा है। मैंने उन्हें मेसेज भेजा कि वे हजारो साल जिएं और किसी की बुरी नजर न पड़ने पाए।''

इस समारोह में फिल्म के निर्देशक ओमंग कुमार भी मौजूद थे। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने सरबजीत की बहन दलबीर का रोल निभाया है। रिचा चढ्ढा भी मुख्य भूमिका में है। ये फिल्म 20 मई को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें