फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron ke Khiladi 13: शो में एंट्री के साथ ही बाहर हुई सलमान की हीरोइन डेजी, जानिए ऐसा क्या हुआ?

Mon, 04 Sep 2023 11:59 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी की दुनिया का खतरनाकर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में अब तक कई कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हुए हैं। लेकिन इस शो में अंजुम फकीह और डेजी शाह जैसे कुछ कंटेस्टेंट्स को अपनी किस्मत दोबारा आजमाने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतरों के खिलाड़ी 13 का लेटेस्ट एपिसोड ट्विस्ट एंड टर्न से भरा रहा। जैसे-जैसे शो अपने फिनाले की ओर बढ़ता जा रहा है, वैसे- वैसे खतरे का लेवल भी बढ़ता जा रहा है। शो में आने वाले खतरों का लेवल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पटीशन भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच लेटेस्ट एपिसोड में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेते ही डेजी शाह शो से बाहर हो गईं।

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल एपिसोड की शुरुआत डेजी शाह की वाइल्ड कार्ड के तौर पर शो में दोबारा एंट्री के साथ हुई। रोहित शेट्टी ने घोषणा की कि जिस टीम के प्वॉइंट कम हैं उसे एलिमिनेशन टास्क परफॉर्म करना होगा। इसकी बाद उन्होंने बताया कि अर्चना गौतम और डेजी शाह के बीच एलिमिनेशन टास्क होगा और जो हारेगा, वो शो से तुरंत बाहर हो जाएगा। डेजी ने टीम डिनो को चुना और अर्चना ने अरजीत की टीम की तरफ से खेला। इसके बाद दोनों ने एक अंधेरे कमरे में टास्क परफॉर्म किया। जहां उनका सामना मगरमच्छ और तरह-तरह के कीड़ों से था। इस दौरान दोनों को चाभियां ढूंढ कर अंधेरे कमरे में लॉक खोलने थे।

डेजी शाह - फोटो : gettyimages
वहीं जहां दोनों ने ही बिना हार माने इस टास्क को पूरा किया, वहीं अर्चना ने इसे कम समय में पूरा किया और जीत हासिल की। जबकि डेजी शाह वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री लेते ही शो से बाहर हो गईं। इसके बाद रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को आगे आने वाले खतरों के लिए मोटिवेट किया और दोनों कंटेस्टेंट्स की तारीफ की।
 
विज्ञापन

ऐसे में जो कंटेस्टेंट्स पिछले हफ्ते बचे थे, वही अब आगे भी दिखाई देंगे। इसके पहले अंजुम शेख की शो से एग्जिट हुई थी। वह भी वाइल्डकार्ड एंट्री थीं। एलिमिनेशन के बाद उनको लाया गया था लेकिन उनका भी पत्ता साफ हो गया था तो वहीं जल्द इस शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। इस ट्विस्ट के चलते दिव्यांका त्रिपाठी, फैजू और हिना खान बतौर चैलेंजर्स शो में एंट्री करने वाले हैं। फैंस भी इस नए ट्विस्ट को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें: इला अरुण के नाम फिल्म ‘हड्डी’ में जुड़ा अनोखा रिकॉर्ड, श्याम बेनेगल से सीखा किरदारों का चयन करना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें