आजकल बॉलीवुड में 'डिस्को सॉन्ग' को दोबारा नए फ्लेवर और कलेवर के साथ रिलीज करने का चलन निकल पड़ा है। पहले मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' में बप्पी लहरी ने 'डिस्को सॉन्ग' गाया, फिर जैकलीन फर्नांडिस-सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'अ जेंटलमैन' में डिस्को का तड़का लगा। अब इस फेहरिस्त में अर्जुन रामपाल की फिल्म 'डैडी' का नाम भी जुड़ गया है।
ये भी पढ़ें: 'डैडी' का ट्रेलर रिलीज, गैंगस्टर गवली बने अर्जुन रामपाल
'डैडी' का पहला गाना डिस्को सॉन्ग का टीजर रिलीज किया गया है। पूरा गाना 4 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस टीजर में दावा किया गया है कि ये आपको दूसरी दुनिया में लेकर जाएगा।
फिल्म 'डैडी' गैंगस्टर अरुण गवली की जिंदगी पर आधारित है। अर्जुन रामपाल ने अपने फिल्मी करियर में लवर ब्वॉय से लेकर रफ-टफ तक सभी तरह के रोल किए हैं लेकिन ये पहली बार होगा जब वो गैंगस्टर के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में फरहान अख्तर और ऐश्वर्या राजेश भी मुख्य भूमिका में हैं। ऐश्वर्या फिल्म में अर्जुन की पत्नी बनी हैं।
'डैडी' को आशिम आहलुवालिया ने डायरेक्ट किया है और ये इरोस इंटरनेशनल, कुंडालिनी एंटरटेंमेंट और करत एंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म से ऐश्वर्या राजेश बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: एक सेल्फी के लिए अर्जुन रामपाल ने फैंस को घर तक दौड़ाया और फिर...
'डैडी' पहले 21 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अरुण गावली के बेटियों की मांग को मानते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा 8 सितंबर कर दी है। उनकी बेटी गीता गवली ने मेकर्स को कहा था, 'हो सकता है कि सितंबर में उनके पिता पैरोल पर बाहर आएं तो ये समय फिल्म की रिलीज के लिए बिल्कुल ठीक है। ये फिल्म मेरे लिए और ज्यादा स्पेशल होगी अगर ये मेरे पापा की पैरोल के समय रिलीज हो क्योंकि मैं चाहती हूं कि असली डैडी को सब जानें।'