फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dialogue Promo: एकदम कड़क हैं 'बरेली की बर्फी' के राजकुमार राव

Thu, 03 Aug 2017 01:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
बरेली की बर्फी - फोटो : Twitter/Bareilly Ki Barfi‏
विज्ञापन
कृति सेनन जल्द ही 'बरेली की बर्फी' बन कर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं। उनकी अगली फिल्म में राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म का ट्रेलर ठेठ देसी है और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। अब इसके जबरदस्त डायलॉग प्रोमो रिलीज किए गए हैं जिसे देखने के बाद आप भी राइटर के फैन हो जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ये 'बरेली की बर्फी' है जरा हटके, उलझे तो एक मुक्के में चारों खाने कर देगी चित

इस फिल्म में कृति सेनन बिट्टी के किरदार में हैं जो बरेली में रहती है, ब्रेक डांस करती है और अंग्रेजी फिल्में भी देखती है। ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बिट्टी और उसकी शादी के ईर्द-गिर्द घूमती है। राजकुमार और आयुष्मान में बिट्टी का जीवनसाथी बनने की होड़ है। अब आखिर में बिट्टी का दिल कौन चुरा के ले जाएगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़ें: बिन बुलाए शादी में पहुंच गए कृति और आयुष्मान, लोग हैरान
  Check out @RajkummarRao’s sass in the most कड़क dialogue of the season from the movie #BareillyKiBarfi . - https://t.co/8EcbHd7sqN — Bareilly Ki Barfi (@BareillyKiBarfi) August 3, 2017
विज्ञापन



अश्विनी तिवारी अय्यर फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं जो इससे पहले 'निल बटे सन्नाटा' का निर्देशन कर चुकी हैं। 'निल बटे सन्नाटा' में प्रिंसिपल का रोल अदा कर चुके पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में कृते सेनन के पिता के रोल में दिखेंगे। फिल्म 18 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसे 21 जुलाई को रिलीज होना था लेकिन किन्हीं कारणों से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी।

वहीं 18 अगस्त को श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'हसीना पार्कर' भी रिलीज हो रही है। ये पहले 14 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसी दिन रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की 'जग्गा जासूस' रिलीज हो रही थी जिसके कारण श्रद्धा ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। 18 अगस्त को हुमा कुरैशी की फिल्म 'पार्टिशन: 1947' भी रिलीज हो रही है।
  Watch out the तू तू मैं मैं between Chirag & Preetam in the latest dialogue promo from the movie #BareillyKiBarfi. https://t.co/Eajey9dvce — Bareilly Ki Barfi (@BareillyKiBarfi) August 3, 2017


वैसे खबरें हैं कि श्रद्धा अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा सकतीं हैं लेकिन अगर 18 अगस्त को ये सभी फिल्में रिलीज होती हैं तो ये इन तीनों ही एक्ट्रेसेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। एक ही दिन में तीन फिल्में आने से किसे फायदा होगा और किसे नुकसान, ये तो अब 18 अगस्त को ही पता चलेगा।
  बरैली में रहती है, ब्रेक डांस करती है, छुप छुप के सिगरेट पीती है| Watch the latest dialogue promo - https://t.co/rZNF9Ll8Mv #BareillyKiBarfi — Bareilly Ki Barfi (@BareillyKiBarfi) August 3, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें