फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Chakraborty: मिथुन के भाषण पर तिलमिलाया पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, दे डाली ये धमकी

Mon, 11 Nov 2024 01:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड विजेता अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पाकिस्तानी डॉन गैंगस्टर  शहजाद भट्टी ने धमकी दी है। उसने दिग्गज कलाकार को माफी मांगने की नसीहत भी दे डाली है।
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : साभार- दूरदर्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने धमकी दी है। उसने यह धमकी अभिनेता का उनके कथित भड़काऊ भाषण के बाद दी है। शहजाद ने अभिनेता को माफी मांगने की नसीहत तक दे डाली है। उसने यह धमकी दुबई से दी है।

विज्ञापन

मिथुन के भाषण पर दी धमकी
दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित मिथुन चक्रवर्ती ने पिछले महीने उत्तर 24 परगना जिले में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन ने 27 अक्तूबर को उतर 24 परगना जिले में हुए भाजपा के एक कार्यक्रम यह भाषण दिया था। इस पर अब पाकिस्तानी गैंगस्टर ने मिथुन को धमकी दी है।
TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर नजर आए काल पेन, अमेरिकी अभिनेता के साथ जेठालाल ने खींची सेल्फी
 

कहा- '10-15 दिनों के भीतर माफी मांगो'
गैंगस्टर ने अभिनेता को 10 से 15 दिनों के भीतर माफी मांगने की नसीहत दी है और साथ ही धमकी दी है कि ऐसा नहीं किया तो पछताना पड़ सकता है। पाकिस्तानी डॉन ने कहा है, 'मिथुन साब, मेरा आपको एक मशविरा है। आप 10-15 दिन में कोई वीडियो अपनी जारी करो और माफी मांग लो। यही बेहतर है कि आप माफी मांग लो और आपका ऐसा करना बनता भी है। आपने दिल दुखाया है। आपको दूसरे मजहबों के लोगों ने जितना प्यार किया है, उतनी इज्जत मुसलमानों ने भी दी है।'
Singh Is Kinng Sequel: कौन होगा अक्षय कुमार की सिंह इज किंग सीक्वल का अभिनेता? जानिए कब होगी रिलीज
विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है शहजाद?
डॉन शहजाद ने अभिनेता की उम्र पर भी टिप्पणी की है। साथ ही धमकी देते हुए कहा है, 'अगर आपने माफी नहीं मांगी तो आपको पछताना पड़ सकता है कि ये मैंने क्या कर दिया है।' शहजाद भट्टी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जाता है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें