बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' रिलीज हो चुकी है, जिसका प्रमोशन अभिनेत्री जमकर कर रही हैं। फिल्म में जान्हवी की एक्टिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है। जान्हवी फिल्मों से मोटी फीस चार्ज करती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया से भी जान्हवी की कमाई अच्छी खासी होती है। हाल ही में, जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया से होने वाली कमाई का खुलासा किया है। बता दें कि जान्हवी कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी खूबसूरत और क्यूट तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं, जिस पर लाखों में लाइक्स आते हैं और इनसे होने वाली कमाई के बारे में अब जान्हवी ने बताया है।