‘दादी की शादी’ का कलेक्शन
‘दादी की शादी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन भारत में टोटल नेट 60 लाख का कलेक्शन किया है। इसका मतलब है कि कहीं न कहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है।
कपिल की पिछली फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन
- किस किसको प्यार करूं (2015) - 10.15 करोड़
- फिरंगी (2017) - 1.85 करोड़
- ज्विगाटो (2023) - मौजूद नहीं
- किस किसको प्यार करूं 2 (2025) - 1.58 करोड़
- दादी की शादी (2026) - 60 लाख
फिल्म 'दादी की शादी' का रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
‘दादी की शादी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘दादी की शादी’ फिल्म भारत के साथ दुनियाभर में भी रिलीज हुई है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 72 लाख की कमाई की है। देखा जाए तो फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं हुई है।
फिल्म 'दादी की शादी' का रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
‘दादी की शादी’ फिल्म के बारे में
‘दादी की शादी’ फिल्म को आशिष आर मोहन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में नीतू कपूर, कपिल शर्मा, शरत कुमार और सादिया खतीब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं रिद्धिमा कपूर साहनी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रही हैं।