फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
यूट्यूब की सफलता से दिलीप की जिंदगी में आया बदलाव
साल 2025 में फराह खान ने बताया था कि उनके यूट्यूब चैनल की सफलता से दिलीप की जिंदगी में काफी बदलाव आया है। फराह के मुताबिक, दिलीप ने अपने कर्ज चुकाने के साथ-साथ बिहार में अपने गांव में घर भी बनवाया। उन्होंने यह भी बताया कि दिलीप के बच्चों का दाखिला अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में कराया गया है। इसके अलावा, उनके एक बेटे को कुकिंग में डिप्लोमा करने में भी मदद मिली है।
फराह के एक व्लॉग में दिलीप ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि जब वह दिल्ली में काम करने आए थे, तब उन्हें सिर्फ 300 रुपये मिलते थे। वहीं, फराह के घर में काम शुरू करने पर उनकी शुरुआती सैलरी 20 हजार रुपये थी।
ये भी पढ़ें- अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया: 39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, इस फिल्म में आएंगे नजर; जानें कब होगी रिलीज
फराह ने बताया था कि समय के साथ दिलीप की सैलरी में काफी बढ़ोतरी हुई, खासकर उनके यूट्यूब चैनल के सफल होने के बाद। इसके अलावा, दिलीप को यूट्यूब व्लॉग से होने वाली कमाई में का भी कुछ हिस्सा मिलता है।
देखें वीडियो-