नताशा स्टैनकोविक इन दिनों अपने फिल्म करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सर्बियाई मूल की ये एक्ट्रेस काफी समय से हिंदी फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं। कुछ टीवी रियालिटी शो का भी हिस्सा रही हैं। साथ ही हार्दिक पांड्या से शादी और डिवोर्स को लेकर भी नताशा खबरों में रहीं। हाल ही में पैपराजी ने नताशा को रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ देखा। साथ ही कुछ यूजर्स ने नताशा और रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर को लेकर अजब-गजब रिएक्शन दिए हैं।
पैपराजी को देख एलेक्जेंडर ने दिया ऐसा रिएक्शन
पैपराजी ने नताशा और रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर को जिम के बाहर देखा। दोनों को साथ में फोटो देने के लिए पैपराजी ने कहा। इस पर एलेक्जेंडर ने वी (विक्टरी) का साइन बनाया। इस पर नताशा मुस्कुरा दीं। नताशा बाद में अपनी कार से और एलेक्जेंडर अपनी बाइक से घर वापस गए। नताशा और एलेक्जेंडर अकसर ही सोशल मीडिया पर अपने जिम वर्कआउट की वीडियो भी पोस्ट करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Natasa Stankovic: रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने किया नताशा-हार्दिक के बेटे को किस, यूजर्स बोले- मामा है उसका
यूजर ने किए कमेंट्स
नताशा और रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर को देखकर सोशल मीडिया यूजर ने भी अजब-गजब रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘वो उसका भाई है।’ एक अन्य यूजर गुस्से में लिखता है, ‘ऐसे लड़की देश को बर्बाद कर रही हैं।’ दरअसल, साल 2024 में नताशा और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था लेकिन अक्सर ही एक्ट्रेस को इस मामले में ट्रोल किया जाता है। हार्दिक और नताशा का एक बेटा भी है, जो अब एक्ट्रेस के साथ रहता है।
ये खबर भी पढ़ें: Rahul Bhatt: राहुल भट्ट ने सौतेली बहन आलिया को बताया 'पानी कम चाय', सगी बहन पूजा भट्ट से की टैलेंट की तुलना
नताशा का करियर फ्रंट
नताशा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह ‘सत्याग्रह’ ‘एक्शन जैक्सन’ और ‘जीरो’ जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आईं। साथ ही रियालिटी शो ‘बिग बॉस 8’ और ‘नच बलिए 9’ में भी नजर आईं।