फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप की मुश्किलें बढ़ीं, हत्या में शामिल होने का भी लगा आरोप

Fri, 14 Jul 2017 10:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
दिलीप
विज्ञापन
मलायाली अभिनेता दिलीप की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिवंगत एक्टर कालाभवन मणी के भाई रामाकृष्णन ने दिलीप पर उनके भाई की मौत में शामिल होने का शक जताया है।
विज्ञापन


रामाकृष्णन के अनुसार, 'मणी और दिलीप के बीच कुछ जमीन की लेनदेन का मामला था। मैंने सीबीआई ऑफिसर्स को इस मामले के बार में बताया था।' रामाकृष्णन ने आगे कहा कि दिलीप ने उनके भाई की मौत के वक्त जांच में मदद नहीं की थी।

हालांकि उन्हें एक्ट्रेस के अपहरण और यौन उत्पीड़न के मामले में आज राहत मिल सकती है। मजिस्ट्रेट के सामने आज दिलीप की बेल याचिका की सुनवाई होनी है।

दिलीप के याचिका पर 12 जुलाई को प्रारंभिक सुनावाई हुई थी लेकिन फिर कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस कस्टडी के बाद इस याचिका पर सुनवाई करना तय किया है। कोर्ट ने केरल पुलिस से आज जांच रिपोर्ट भी सौंपने को कहा है। पुलिस कस्टडी के दौरान दिलीप को सबूत ढूंढने के लिए कई जगहों पर भी ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, एक्ट्रेस के अपहरण का प्लान दिलीप ने साल 2013 में ही बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें