फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketaki Chitale: मराठी अभिनेत्री को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, शरद पवार के खिलाफ किया था आपत्तिजनक पोस्ट

Sun, 15 May 2022 01:17 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शरद पवार को लेकर फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट साझा करने पर ठाणे कोर्ट ने अभिनेत्री को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं एक छात्र को भी नासिक से गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
शरद पवार, केतकी चिताले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर पुलिस ने शनिवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को हिरासत में लिया था। अब इस मामले में ठाणे कोर्ट ने अभिनेत्री को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं एक छात्र को भी नासिक से गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस अभिनेत्री को लेकर जा रही थी तो एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने उनपर काली स्याही फेंकी और विरोध जताया।

विज्ञापन

पांच मामले हुए दर्ज
अभिनेत्री की फेसबुक पोस्ट के बाद राकांपा ने अभिनेत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। अब अभिनेत्री के खिलाफ मुंबई के भोईवाड़ा थाने में एक और मामला आईपीसी की धारा 153 ए, 500, 501 और 504, 506 और 34 के तहत दर्ज किया गया है। केतकी चितले पर अब तक कुल पांच मामले दर्ज हो गए हैं।

शरद पवार, केतकी चिताले - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट में नहीं था नाम
अभिनेत्री ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें राकांपा प्रमुख शरद पवार के पूरे नाम का जिक्र नहीं है, लेकिन पवार का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही उम्र भी लिखी गई है। इस पोस्ट में लिखा था कि नरक तुम्हारा इंतजार कर रहा है और तुम ब्राह्मणों से नफरत करते हो। वहीं, इस पोस्ट को लेकर कार्यकर्ताओं का रोष खत्म नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शरद पवार को नहीं जानकारी
इस मामले को लेकर शरद पवार ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना था कि वह केतकी चितले को नहीं जानते और न ही उनके द्वारा की गई पोस्ट के बारे में। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री ने क्या लिखा है उसे बिना पढ़े कुछ कहना ठीक नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें