केरल की एक अदालत ने बुधवार को एक्टर दिलीप की उस याचिका को ठुकरा दिया जिसमें उनके द्वारा पिछले साल मलयाली एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ के वीडियो की मांग की गई थी। दिलीप इस मामले में सह-आरोपी हैं। एक्ट्रेस को कोच्चि के पास अगवा करने के बाद कार में लगभग दो घंटे शारीरिक उत्पीड़न के बाद फेंक दिया गया था।
किडनैपिंग और फिर उसके बाद छेड़छाड़ का यह मामला फरवरी 2017 का है। घटना के दौरान एक्ट्रेस अपने घर से कोच्चि जा रही थीं। अदालत ने वीडियो की मांग को ठुकराने के पीछे उसके गलत इस्तेमाल होने की आशंका की दलील दी। साथ ही एक्ट्रेस की निजता का उल्लंघन भी याचिका ठुकराए जाने का बड़ा कारण था।