फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज 9
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बैठक में सर्व सहमति से ये फैसला लिया गया कि सभी तरह की फिल्मों, सीरियलों और वेब सीरीज की शूटिंग 19 मार्च से पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। कोई भी कलाकार, कारीगर, निर्माता या निर्देशक इस दौरान न तो बंद स्टूडियो में या किसी खुली लोकेशन पर किसी तरह की शूटिंग करेगा। सोमवार से बुधवार तक का समय इन लोगों को अपना मौजूदा काम समेटने के लिए दिया गया है और कहा गया है कि इस दौरान भी सरकार की तरफ से सुझाए गए सारे स्वास्थ्य निर्देशों का शूटिंग स्थल पर अनुपालन किया जाए।
हिंदी सिनेमा में एक साथ सारी शूटिंग रोकने का ये फैसला अभी 31 मार्च तक जारी रहेगा। ये सारे संगठन एक बार फिर 30 मार्च को संयुक्त बैठक करेंगे। इस बैठक में शूटिंग एक अप्रैल से शुरू करने या ये बंदी आगे भी जारी रखने के बारे में फैसला लिया जाएगा। बैठक के बाद सभी संगठनों की तरफ से एक संयुक्त बयान भी जारी किया गया है।
सूर्यवंशी की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का असर अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इस वायरस की वजह से मनोरंजन जगत पर काफी असर पर पड़ा रहा है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों को फिलहाल रिलीज नहीं किया जा रहा है। वहीं कई कार्यक्रमों को भी रद्द किया जा रहा है। कोरोना वायरस के चलते सलमान खान ने अमेरिका में एक कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया गया है। ये कॉन्सर्ट टूर 10 दिनों का था। वहीं अमेरिका में ही अभिनेता ऋतिक रोशन का भी नौ दिन का कॉन्सर्ट रद्द हो गया है।
कोरोना वायरस की वजह से फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज को भी स्थगित कर दिया गया है। ये फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होनी वाली थी। वहीं अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्म जेम्स बॉन्ड की अगली कड़ी नो टाइम टू डाय की रिलीज नंवबर तक के लिए टाल दिया गया है। 3 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'द न्यू म्युटेंट्स' की भी रिलीजिंग डेट को स्थिगत कर दिया गया है। वहीं फिल्म की नई रिलीजिंग डेट अभी सामने नहीं आई है। इनके अलावा और भी कई फिल्में और कार्यक्रम में जिनको कोरोना वायरस की वजह रद्द करने पड़े हैं।
सारा अली खान की फिल्म की शूटिंग बंद कराने की मांग कर रहे ग्रामीण, बताई ये बड़ी वजह