फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण पर अब बनने जा रही फिल्म, नाम होगा "कोरोना प्यार है"

Sun, 15 Mar 2020 05:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर इस वक्त दुनिया भर के लोगों में है। इसकी चपेट में करीब सवा लाख से अधिक लोग हैं और 5500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


इसी बीच खबर आ रही है कि अब इस वायरस पर भी जल्द फिल्म बनने जा रही है। दिल्ली टाइम्स की खबर के मुताबिक, 'बाजीराव मस्तानी', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाली कंपनी इरोज इंटरनेशनल ने 'कोरोना प्यार है' नाम से फिल्म रजिस्टर कराई है।

प्रोड्यूसर क्रिशिका लुल्ला ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा जब यह ठीक हो जाएगा यानी कोरोना का संक्रमण खत्म हो जाएगा, तब इस प्रोजेक्ट की हम शुरुआत करेंगे।' फिल्म के कलाकारों को लेकर अभी फिलहाल किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस का सिनेमा पर असर - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

वहीं दूसरी तरफ इस वायरस के संक्रमण को देखते हुए कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है इनमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की 83 से लेकर जेम्स बॉन्ड की अगली सीरीज नो टाइम टू डाय तक शामिल है। कई महानगरों के थियेटर बंद कर दिए हैं जिसके बाद से मेकर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सलमान खान की फिल्म 'राधे' की शूटिंग भी टाल दी गई है। पहले जहां इस फिल्म की शूटिंग विदेश में हो रही थी वहीं अब इसकी शूटिंग मुंबई में ही करने का फैसला किया गया है। इस वायरस के डर के चलते दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। बीते रोज शाहिद कपूर  (Shahid Kapoor) की फिल्म जर्सी (Jersey) की शूटिंग कोरोना वायरस के खतरे की वजह से रोक दी गई। खुद शाहिद ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोगों से किसी भी जगह पर भीड़ जमा ना करने की अपील की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें