फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड पर कोरोना का कहर: विक्की कौशल के बाद अब कटरीना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Tue, 06 Apr 2021 05:25 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
कोरोना की चपेट में सेलेब्स - फोटो : Twitter

भारत में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। महामारी की दूसरी लहर के बाद कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी कोविड-19 का कुप्रभाव बढ़ता जा रहा है। सेलेब्स लगातार इस महामारी के शिकार हो रहे हैं। बीते समय अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और वह होम क्वारंटीन हैं। भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल के बाद अब कटरीना कैफ भी कोरोना से संक्रमित हो गईं हैं।
 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
bhumi pednekar - फोटो : instagram

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा है ‘आज मुझमें कोविड 19 के हल्के लक्षण मिले हैं। लेकिन मैं ठीक महसूस कर रही हूं और खुद को आइसोलेट कर लिया है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य जानकारों की तरफ से दिए गए दिशा निर्देशों को मैं फॉलो कर रही हूं। अगर आप मेरे संपर्क में आए हैं तो कृपया जल्द जांच करवा लें। मैं स्टीम, विटामिन सी और खानपान का ध्यान रख रही हूं।’

 

विज्ञापन

3 of 12
vicky kaushal - फोटो : instagram

वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने भी इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अभिनेता ने लिखा ‘हर तरह की सावधानी और ख्याल के बावजूद दुर्भाग्यवश मैं कोरोना पॉटिजिव हो गया हूं।’

4 of 12
vicky kaushal - फोटो : social media
अभिनेता ने आगे लिखा ‘मैं सभी जरूरी दिशा निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मैं होम क्वारंटीन हूं और अपने चिकित्सकों द्वारा दी गई दवाइयां ले रहा हूं। मैं आग्रह करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वो शीघ्र ही अपना टेस्ट करवा लें। अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें।’
विज्ञापन

5 of 12
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

बता दें कि इससे पहले भी कई सेलेब्स को कोरोना ने अपना शिकार बनाया है। अभी हाल ही में अक्षय कुमार ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्हें सेंट्रल मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इसकी जानकारी अक्षय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। अक्षय ने लिखा था- आपकी दुआओं का असर दिख रहा है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन कुछ मेडिकल कारणों से मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। जल्द घर लौटूंगा। ध्यान रखें।'
 

 

विज्ञापन

6 of 12
shubhangi atre

‘भाभीजी घर पर हैं’ में अपनी चुलबुली हरकतों से दर्शकों का मन मोहने वाली शुभांगी अत्रे भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इसके साथ ही वे कोरोना को लेकर सावधानियां बरत रही हैं।

विज्ञापन

7 of 12
एस शशिकांत - फोटो : Social media

दक्षिण में तमिल सिनेमा उद्योग के लोकप्रिय निर्माता एस शशिकांत भी कोरोना के शिकार हो गए हैं। उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। संपर्क में आए लोगों से अपनी-अपनी जांच करवाने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि कल शाम उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। मैं चौंक गया क्योंकि सभी तरह की सावधानी बरत रहा था।
 

 

8 of 12
नारायणी शास्त्री - फोटो : Social media

टीवी अभिनेत्री नारायणी शास्त्री भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वह चिकित्सकों की सलाह पर ध्यान दवाइयां ले रही हैं और फिलहाल घर पर क्वारंटीन हैं। इसके तुरंत बाद ही सेट पर मौजूद सभी कलाकारों और चालक दल को आइसोलेट कर दिया गया है। सेट को सैनिटाइज करवाने के लिए बीएमसी को सूचित किया गया है।

9 of 12
अभिजीत सावंत - फोटो : AmarUjala
'इंडियन आइडल' से चर्चा में आए गायक अभिजीत सावंत भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। अभिजीत ने ट्वीट किया, 'मेरा टेस्ट कोविड पॉजिटिव आया है। सुरक्षित रहें और सभी सावधानियां बरतें। मास्क पहनना ना भूलें।'

10 of 12
कनिका मान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कनिका मान

मनोरंजन जगत के सितारों के कोरोना संक्रमित होने की खबर लगातार सामने आ रही है। हाल ही में टीवी सीरियल गुड्डन तुमने ना हो पाएगा की लीड स्टार कनिका मान ने खुद अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। कनिका ने बताया कि वो कोविड 19 पॉजिटिव हो गई हैं और उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है।

11 of 12
सीमा पहवा - फोटो : Insatagram

सीमा पहवा
इस सूची में अब एक और नाम शामिल हो गया है। सीमा पहवा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। अभिनेत्री ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी फैंस संग साझा की। इसके साथ ही अभिनेत्री ने एक नोट भी लिखा है। फोटो शेयर कर लिखा ‘पॉजिटिव हूं हर बात को लेकर। देखो अब रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही आ गई। मैं कोविड पॉजिटिव हूं। 14 दिन के होम क्वारंटीन में हूं। ख्याल रखें।’ बता दें कि सीमा संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट के साथ काम कर रही थीं। ये दोनों खुद कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

 

विज्ञापन

12 of 12
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटीन हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें