देश में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रोजाना हो रहे संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रॉन ने भी सबकी चिंता बढ़ा ही है। कोरोना के फिर बढ़ते मामलों को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में एक फिर कोरोना प्रतिबंध लगाने शुरू हो गए हैं। दूसरी तरफ मनोरंजन जगत में इस संक्रमण का असर तेजी से देखने को मिल रहा है। दरअसल, बीते कई दिनों में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई कलाकार इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ईशा गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'सभी सुरक्षा मानकों को पालन करने के बावजूद मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। मैं कोरोना नियमों का पालन कर रही हूं और खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
ईशा गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे लिखा कि मुझे उम्मीद है कि मैं पहले से भी ज्यादा मजबूत बनकर वापस आऊंगी। आप सभी लोग सुरक्षित रहें और मास्क जरूर पहनें। अपना बहुत ध्यान रखें और मास्क को ऊपर करना बिल्कुल ना भूलें।
4 of 5
तन्मय वेकारिया
- फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत में इन दिनों लगातार कई कलाकार कोरोना के चपेट में आते जा रहे हैं। कई शो के कलाकार संक्रमित होने की वजह से अब शूटिंग को लेकर भी असमंजस की स्थिति हो गई है। इससे पहले मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाघा यानी तन्मय वेकारिया कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वहीं हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक बिग बॉस 15 फेम विशाल कोटियन भी इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
इससे पहले बीते दिन टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार' में फेम आयशा सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इसके अलावा हाल ही में विशाल ददलानी, महेश बाबू. स्वरा भास्कर, अरिजीत सिंह, एलिस कौशिक, सिमरन बुधरूप, अक्षय खरोदिया, मोहित परमार,नकुल मेहता, शरद मल्होत्रा, वरुण सूद, एरिका फर्नांडीस और शिखा सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।