फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp 2: लॉक अप सीजन 2 में होगी इस कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस की एंट्री! शो में बेबाक कंगना से होगा आमना-सामना?

Tue, 28 Mar 2023 07:01 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत के पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो 'लॉक अप 2' में खबर है कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत की एंट्री होने वाली है।
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने पॉपुलर शो 'लॉक अप' के दूसरे सीजन को लेकर काफी चर्चा में हैं। शो के पहले सीजन के सफलता के बाद अब शो के मेकर्स ने 'लॉक अप' सीजन 2 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शो के फैंस भी सीजन 2 को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं, अब खबर सामने आई है कि लॉक अप के दूसरे सीजन में मेकर्स ऐसे विवादित चेहरे को कंटेस्टेट के तौर पर ला रहे हैं, जो लोगों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज दे सके।

विज्ञापन

मुंह मांगी कीमत देने पर भी इस स्टार ने ठुकराया 'लॉक अप 2' का ऑफर - फोटो : सोशल मीडिया
लॉक अप सीजन 2 के कंटेस्टेंट से जुड़े कई नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, अब इस कंटेस्टेंट  की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। शो में कंटेस्टेंट को लेकर जो अपडेट सामने आई है, उनमें राखी सावंत का भी नाम शामिल है। जी हां, शो को लेकर एक जानकारी सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि कंगना के इस कंट्रोवर्शियल शो में ड्रामा क्वीन राखी सावंत की एंट्री होने वाली है।


कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के इस शो में राखी की एंट्री होती है तो शो काफी दिलचस्प होने वाला है। इससे पहले भी एक खबर सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि राखी शो का हिस्सा हो सकती हैं, लेकिन बाद में यह खबर अफवाह साबित हुई थी। वहीं, अब एक बार फिर एक पैपराजी पेज ने यह दावा किया है कि एक्ट्रेस 'लॉक अप' सीजन 2 का हिस्सा हो सकती हैं। हालांकि, शो के मेकर्स ने अभी इस बात की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
 
विज्ञापन

कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शो के दूसके सीजन को इस बार ओटीटी के साथ ही टीवी पर भी टेलीकास्ट किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  'लॉक अप' सीजन 2 को एमटीवी पर दिखाया जाएगा। शो में पिछले सीजन की तरह ही इस बार भी कंगना शो के होस्ट के रुप में नजर आएंगी। दूसरे सीजन में अब तक जिन सेलेब्स के नाम की चर्चा हो रही है , जिसमें 'बिग बॉस' फेम शिव ठाकरे, करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, आसिम रियाज, उमर रियाज, राखी सावंत, उर्फी जावेद, अली गोनी और पारस छाबड़ा का नाम शामिल है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें