फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Kishan: चोरी करने पर लेदर की बेल्ट से रवि किशन को पड़ी थी मार, फिर उठाया ये कदम

Tue, 28 Mar 2023 04:18 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रवि किशन ने अपने बचपन के शरारती किस्सों को लेकर बात की है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह मंदिर में और पापा की दुकान में चोरी किया करते थे।
विज्ञापन
Ravi Kishan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी के जाने माने कलाकार और बीजेपी के सांसद रवि किशन किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। रवि किशन फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है। वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपने बचपन के शरारती किस्सों को लेकर बात की है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह मंदिर में और पापा की दुकान में चोरी किया करते थे।

विज्ञापन

Ravi Kishan - फोटो : सोशल मीडिया
लेदर की बेल्ट से पड़ी थी रवि किशन को मार
रवि किशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बचपन के दिनों को याद किया है। एक्टर ने इस दौरान बताया कि वह किस तरह से शरारतें किया करते थे। उन्होंने कहा कि बचपन में मैं मंदिर में और पापा की दूध की दुकान से पैसे चुराया करता था। साथ ही हनुमान जी के मंदिर में हर मंगलवार और शनिवार के दिन लोग पैसे चढ़ाया करते थे, तो मैं फेरी लेता था और 10-10 के सिक्कों को चुरा लेता था। इसी तरह से पापा की दूध की दुकान से भी पैसे चोरी किए हैं, लेकिन जब एक दिन पिताजी को इस बारे में पता चला, तो उसके बाद उन्होंने मुझे बहुत पीटा था। रवि किशन ने आगे कहा कि मेरे पिताजी काफी गुस्से वाले थे। उन्होंने यह सब पता चलने के बाद लेदर की बेल्ट के पट्टे से मेरी पिटाई की थी। मुझे लगा मैं उस दिन मर ही जाऊंगा। 

Parineeti Raghav: आप सांसद संजीव अरोड़ा ने परिणीति-राघव के रिश्ते पर लगाई मुहर, इस तरह दी मुबारकबाद
विज्ञापन

Ravi Kishan - फोटो : सोशल मीडिया
पिता के डर से घर से भाग गए थे रवि
रवि किशन ने आगे बताया कि जब पिताजी ने मुझे इस तरह से पीटा था, तो उसके बार मेरी मां काफी ज्यादा डर गई थीं। इसपर उन्होंने मुझे 500 रुपये थमाए और कहा कि यहां से भाग जा वरना मारा जाएगा, जिसके बाद मैं घर से जान बचाने के लिए भागकर सीधे मुंबई आ गया था। मुंबई आने के बाद मैंने बहुत संघर्ष किया था और इतनी मेहनत के बाद आज जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया है, जिससे मैं सुपरस्टार और सांसद बना हूं। आपको बतां दे कि रवि किशन अपनी फिल्मों और बेबाक बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। 

थिएटर में बैन, यूट्यूब पर अभी भी मौजूद हैं ये बोल्ड फिल्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें