फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: महिलाओं की नीलामी को लेकर जावेद अख्तर ने पीएम से पूछा सवाल, कहा- क्या यही है सबका साथ?

Tue, 04 Jan 2022 09:47 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में चर्चा में रहे 100 महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी और धर्म संसद मामले पर जावेद अख्तर ने अपने विचार रखे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए जावेद ने पीएम मोदी से सवाल पूछा है।
विज्ञापन
1 of 4
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने विवादित बोल और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहने वाले जावेद अख्तर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में चर्चा में रहे 100 महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी और धर्म संसद मामले पर जावेद अख्तर ने अपने विचार रखे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए जावेद ने पीएम मोदी से सवाल पूछा है। उन्होंने सवाल किया कि सौ महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी हो रही है, तथाकथित धर्म संसद सेना और पुलिस को लगभग 200 मिलियन लोगों के नरसंहार की सलाह दे रही है। मैं हर एक की चुप्पी, खास तौर पर प्रधान मंत्री की चुप्पी से हैरान हूं। क्या यही है सब का साथ है?
 

 

विज्ञापन

2 of 4
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस सवाल को लेकर जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। उनके इस पोस्ट लोग अलग- अलग तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं कि वैसे ऐसी भावनाएं LJ पीड़ित बच्चियों और पश्चिम बंगाल में जान गंवा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उजागर क्यों नहीं होती। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा-फेक न्यूज है, एडिट की गई तस्वीरों को इस्तेमाल किया गया था। इसका मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

3 of 4
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि करीब 100 मुस्लिम महिलाओं की कथित तौर पर नीलामी के लिए उनकी मॉर्फ्ड फोटोज एक एप पर अपलोड की गई थी। इस एप का नाम बुल्ली बाई है। इसे होस्टिंग प्लेटफॉर्म Github पर रिलीज किया गया था। यह मामला नए साल के पहले दिन सामने आया जब कुछ सक्रिय महिलाओं ने इसे लेकर आवाज उठाई। शिकायतकर्ताओं ने इस ऐप्प के डेवलपर की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

4 of 4
जावेद अख्तर - फोटो : पीटीआई

मामले में शिकायतकर्ताओं ने इस एप के डेवलपर की गिरफ्तारी की मांग की है। बाद में दिल्ली और मुंबई में FIR होने के बाद इस सिलसिले में जांच जारी है और Github से अकाउंट बंद करवा दिया गया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें