रियलिटी शो बिग बॉस के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने एक बार फिर सनसनीखेज बयान देकर खुद को विवादों में ला खड़ा किया है।
इस बार उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी अस्मित पटेल के बारे में ऐसा बयान दिया है कि उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में वीना ने कहा कि बिग बॉस सीजन 4 के दौरान अस्मित उनके अंतर्वस्त्र धोता था।
एक दिन में चुंबन का रिकॉर्ड
वीना मलिक किस कंट्रोवर्सी के कारण भी खूब चर्चा में रहीं हैं। वीना मलिक एक मिनट में अधिक से अधिक किस करके 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में अपना नाम दर्ज कराना चाहती थीं। इस कारनामे के कारण वीना सुर्खियों में बनीं रहीं।
मैं वर्जिन नहीं हूं
मुझे ऐसा लगता है कि 20 साल तक की वर्जिन लड़की आधी तो साइको हो चुकी होती है। लड़के और लड़की के लिए सेक्स बहुत कॉमन थिंग है। मेरे लिए सेक्स बहुत ही नेचुरल थिंग है। मैं भी नॉर्मल इंसान ही हूं। एंड अफकोर्स आई डू।
और बांटे कंडोम
पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक अपनी नई फिल्म 'जिंदगी 50-50' के प्रमोशन के लिए ग्रांड रोड स्थित कमाठीपुरा पहुंच गईं। कमाठीपुरा पहुंच कर उन्होंने न केवल सेक्स वर्कर्स से मुलाकात की, बल्कि उन्हें कंडोम भी बांटे। बता दें कि वीना ने इस फिल्म में एक सेक्स वर्कर माधुरी का किरदार निभाया था।
और वीना का एमएमएस हुआ लीक
फिल्म को हिट कराने का एक अच्छा फॉर्मूला है। इसी फंडे को अपनाया है था वीना मलिक ने। यूं तो वीना मलिक अपनी बयानबाजी और हॉट फोटोशूट के कारण चर्चा में रहती है लेकिन इस बार वीना मलिक ने सारी हदें पार कर दी हैं।
दरअसल, हाल ही में वीना मलिक का हॉट वीडियो लीक हो गया है जिसे कुछ लोग एमएमएस का नाम दे रहें हैं तो कुछ फिल्म के हॉट सीन होने की बात कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि वीना मलिक का ये हॉट वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।