जूही चावला-गोविंदा
रुपहले पर्दे पर अपनी कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन डांस से लोगों का दिल जीतने वाले गोविंदा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गोविंदा ने जूही चावला संग एक ऐसा फोटोशूट कराया था, जिसे देखकर लोगों का दिमाग घूम गया था। इस फोटोशूट में गोविंदा और जूही ने शाइनिंग पेपर बदन पर लपेटा हुआ था.....जो बहुत ही अजीब लग रहा था। जूही और गोविंदा की यह तस्वीर देखकर खूब बवाल मचा था।
काजोल-रेखा
सिने ब्लिट्ज नाम की एक फिल्म मैगजीन के कवर पेज पर एक बार काजोल और रेखा को साथ में देखा गया था। जहां लोगों को लगा था की फिल्म इंडस्ट्री को दो बेहतरीन अभिनेत्रियों को एक साथ देखना उनके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा, वहीं दोनों का यह शूट देखकर फैंस ने अपना सिर पकड़ लिया था। लोगों की उम्मीद से कोसो दूर इस फोटोशूट में रेखा और काजोल एक साथ एक ही कपड़े में लिपटी नजर आई थीं। ऐसे में इस फोटोशूट को देखकर लोगों के मुंह से बेहुदा निकला था।
Bholaa: 'भोला' का पोस्टर जारी होने के बाद जमकर ट्रोल हो रहीं तब्बू, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
अक्षय कुमार- प्रीति जिंटा
- फोटो : social media
अक्षय कुमार- प्रीति जिंटा
मशहूर फिल्मी मैगजीन स्टारडस्ट अपने कवर फोटो के लिए जानी जाती है। लेकिन इस पत्रिका में कई ऐसे फोटोशूट्स हुए जिन्होंने विवादों को हवा दी। इन्हीं में से एक फोटोशूट प्रीति जिंटा और अक्षय कुमार का था। इसमें अक्षय कुमार को प्रीति जिंटा को अजीब ढंग से गले पर किस करते हुए दिखाया गया था। दोनो का यह आशिकाना अंदाज दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नही आया था। इस मैगजीन के कवर फोटो पर खूब बवाल हुआ था।
कंगना रणौत
कंगना रणौत ने 2007 में टॉपलेस होकर फैशन मैगजीन के लिए पोज दिया था। आज भी कंगना के कई ऐसे फोटोशूट्स हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह पुराने जमाने से ही विवादों को क्वीन रही हैं।