'फराज' के निर्माता अनुभव सिन्हा है। फराज का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया, जिसमें जहान के साथ परेश रावल के बेटे आदित्य रावल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फराज सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है और फिल्म इंसानियत और आतंकवाद के बीच वैचारिक सोच के अंतर को दिखाया गया है।
बता दें कि फिल्म की कहानी 1 जुलाई 2016 को ढाका में हुई एक आतंकी घटना के इर्द गिर्द घूमती है, जिसमें आतंकियों ने ढाका के एक कैफे में कई निर्दोषों को मार डाला था। फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर ने जहां इस आतंकी घटना की दर्दनाक यादें सभी के दिलों में जागृत कर दी हैं, वहीं दर्शकों को इसमें दोनों ही नए कलाकारों का अभिनय बहुत पसंद आ रहा है। आपको बता दें, यह फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।