बेबी जॉन में अपने शानदार काम के लिए वामिका गब्बी को फैंस से बहुत प्यार मिला है। फिल्म में किरदार से वामिका को उनके फैंस ने 'नए क्रश' का नाम दे दिया है। हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर ने वामिका गब्बी की काबिलियत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि फैंस अभिनेत्री की तारीफ उनकी काबिलियत देखकर नहीं बल्कि पीआर की खबरों को देखकर करते हैं।
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
पीआर के लिए बोलीं वामिका
कंटेट क्रिएटर ने वामिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपनी तारीफों के लिए पीआर का इस्तेमाल कर रही हैं। कंटेंट क्रिएटर ने कहा कि उनकी खूबसूरती और काबिलियत से नहीं बल्कि अच्छी पीआर टीम के कारण उन्हें लेकर इतनी चर्चा हो रही है। कंटेट क्रिएटर के सवाल उठाने के बाद अभिनेत्री ने भी उसे अपने आड़े हाथों लिया। तंज कसते हुए उन्होंने उसे जवाब दिए हैं।
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
कंटेंट क्रिएटर से कही ये बात
वामिका गब्बी ने इसके जवाब में तंज कसते हुए कहा कि उन्हें खूबसूरत और काबिल मानने के लिए कंटेंट क्रिएटर का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने आप को नया राष्ट्रपति भी मान लिया है। वामिका ने कहा कि ये प्लान बिल्कुल काम नहीं किया।
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
वामिका ने कही ये बात
कंटेंट क्रिएटर ने इस बात को लेकर फिर कहा कि उनके पीआर को चिल रहना चाहिए। वामिका ने इसके जवाब में कहा, ऐसी कई चीजें हो रही हैं जिनका ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसके बाद एक सैसी रिमार्क के साथ क्रिएटर ने रिस्पॉन्ड किया है।
Satya: राम गोपाल वर्मा को ऐसे मिला फिल्म 'सत्या' का आइडिया, बोले- 'गैंगस्टर भी नॉर्मल ही दिखते हैं'
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
इन फिल्मों में नजर आईं वामिका
वामिका को बेबी जॉन से पहले मौसम, बिट्टू बॉस, 83, खूफिया जैसी फिल्मों में नजर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इम्तियाज अली की फिल्म के साथ डेब्यू किया है। उन्होंने करीना कपूर खान की बहन का किरदार निभाया। बेबी जॉन में भी उनके काम को बहुत सराहा गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो वामिका गब्बी को अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में दिखाई देने वाली है। फिल्म का निर्देशन बसील जोसेफ करेंगे, वे रणवीर सिंह की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।