एक से एक हिट फिल्मे देने वाले मधुर भंडारकर ने फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'इंदु सरकार' को लेकर स्पॉटलाइट में बने हुए हैं। दरअसल देश में लगे अपातकाल को लेकर मधुर ने ये फिल्म बनाई है इसी को लेकर उन्हें फिल्म की रिलीज को लेकर काफी मुसिबतें का सामना करना पड़ रहा है।
जब से फिल्म का फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है तभी ये फिल्म चर्चाओ में बनी हुई हैं। हाल ही में मधघुर भंडारकर ने सोशल मीडिया ट्वीट किया है कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता उनके होटल में घुस आए और हंगामा करने लगे, इससे मधुर और उनकी टीम होटल के रूम में बंधक बन गई।
इसके साथ ही मधुर भंडारकर ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें भारी मात्रा में पुलिस नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मधुर भंडारकर ने लिखा है कि फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के स्वयं घोषित संरक्षकों को देखने के लिए यह चिंताजनक है कि इंदू सरकार की वैध रिहाई को रोकने के लिए भारी झगड़े पैदा किए जाते हैं।
Congress workers hv barged in the Hotel lobby & created ruckus,me & team are stranded like hostages in hotel room. #pune activity cancelled. pic.twitter.com/6GHX1VHGD8
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) July 15, 2017
Its baffling to see self proclaimed custodians of #freedomOfExpression creating huge ruckus to prevent a legitimate release of #InduSarkar pic.twitter.com/orJVVJULdp
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) July 15, 2017